हाथ पर टैटू और दिल में हैवानियत... ममेरी बहन से की दरिंदगी, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

राजकोट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय फूफेरी बहन का यौन शोषण किया. आरोपी भांजा मामा के घर रहता था और स्टील फैक्ट्री में काम करता था. उसने पीड़िता के गुप्तांगों को बार-बार छुआ, शारीरिक प्रताड़ना की और जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने पीड़िता के नाम का टैटू भी बनवाया था और उसके फोटो-सोशल मीडिया पर अपलोड किए. पीड़िता की मां ने POCSO समेत विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement
22 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय फूफेरी बहन का यौन शोषण किया. (Photo: Representational) 22 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय फूफेरी बहन का यौन शोषण किया. (Photo: Representational)

ब्रिजेश दोशी

  • राजकोट,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

राजकोट से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां पर मामी ने अपने 22 साल के भांजे के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय भाई ने परिवार की 14 वर्षीय बहन के प्रति एकतरफा प्यार में पागल होकर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस में यह शिकायत भी दर्ज कराई गई है कि उसने बहन को जान से मारने की धमकी दी थी. 

Advertisement

दोनों ही फुफेरे भाई बहन हैं
आरोपी और पीड़िता, दोनों ही फुफेरे भाई बहन हैं. यह भी पता चला है कि आरोपी राजकोट में अपने मामा के घर में रहता है और एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है. पुलिस ने बताया कि राजकोट शहर के तालुका पुलिस स्टेशन में 2 मई 2026 को एक 42 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने 22 वर्षीय भांजे के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (2), 78 (2), 351 (2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 और 10 के तहत शिकायत दर्ज कराई है. 

मामा के घर में रहता था
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी की मामी ने बताया है कि आरोपी उसका भांजा होने के कारण उनके साथ एक ही घर में ही रहता था. आरोपी ने दसवीं कक्षा में पढ़ रही अपनी बहन के साथ जबरन बलात्कार किया. उसने बार-बार उसके गुप्तांगों को छूकर और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित किया. साथ ही उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उस पर केरोसिन छिड़ककर उसकी हत्या कर देगा. 

Advertisement

आरोपी ने पीड़िता के नाम का टैटू बनवाया है
आरोपी ने पीड़िता के नाम पर उसका टैटू भी बनवाया है. इसके अलावा पीड़िता की तस्वीरें और उसके नाम के स्टेटस इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड करके आपराधिक कृत्य किया है. राजकोट के 22 वर्षीय युवक को शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेशी के दौरान अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है. पुलिस ने जांच के लिए आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. फिलहाल उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement