राजस्थान: अलवर के बाद अब उदयपुर में दरिंदगी, आदिवासी महिला से दिनदहाड़े गैंगरेप

उदयपुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घिनौनी हरकत के बाद महिला किसी तरह से 250 मीटर दूर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई. तुरंत ही पुलिस और  FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले की जांच की.

Advertisement
आदिवासी महिला से खेत में गैंगरेप आदिवासी महिला से खेत में गैंगरेप

aajtak.in

  • उदयपुर ,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • खेत में ले जाकर महिला के साथ दरिंदगी
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

राजस्थान के उदयपुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घिनौनी हरकत के बाद महिला किसी तरह से 250 मीटर दूर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई. तुरंत ही पुलिस और  FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले की जांच की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर कच्चे रास्ते से जा रही थी. उसी दौरान तीन लड़के बाइक पर आए उसमें से दो लड़कों ने उसे खेत में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बता दें, कुछ दिन पहले अलवर में भी नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी हुई थी, हालांकि उस मामले की जांच अभी चल रही है.   

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस : 

पुलिस महिला का मेडिकल करवाने के लिए उदयपुर लेकर आई. मामले की गंभीरत को देखते हुए पुलिस घटना की गहराई से जांच में जुटे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रहे हैं. पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो पीड़िता की साड़ी और एक आरोपी की घड़ी मौके पर पड़ी मिली. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता को मेडिकल के लिए उदयपुर लाया गया

राजस्थान में महिलाओं के साथ रेप की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. हल ही में अलवर में एक नाबालिग बच्ची को भी दरिंदगी का शिकार होना पड़ा था. उदयपुर एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी जांच में लगे हुए हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

वहीं इस घटना के बाद महिला बुरी तरह से डरी हुई है और वो पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement