स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी के समय साथ थी वीडियो टीम, दिल्ली पुलिस मांगेगी फुटेज

बताया जा रहा है कि जिस वक्त स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की घटना हुई, उस वक्त उनकी टीम उनके साथ थी. तकरीबन 8 से 9 लोग थे, जिसमें वीडियोग्राफी करने वाले भी मौजूद थे. स्वाति अकेले खड़ी रियलिटी चेक कर रही थीं. इस दौरान टीम छुपकर कार से सब रिकॉर्ड रही थी. पुलिस अब उनकी टीम से फुटेज मांगेगी.

Advertisement
दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा का हाल जानने के लिए स्वाति मालीवाल निकली थीं. दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा का हाल जानने के लिए स्वाति मालीवाल निकली थीं.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात को बदसलूकी हुई है. दिल्ली एम्स के पास एक कार चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, वह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का रियलिटी चेक करने के लिए निकली थीं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि घटना के वक्त स्वाति मालीवाल के साथ उनकी टीम थी.

Advertisement

स्वाति की टीम में तकरीबन 8 से 9 लोग थे, जिसमें वीडियोग्राफी करने वाले भी मौजूद थे. स्वाति अकेले खड़ी रियलिटी चेक कर रही थीं. इस दौरान टीम छुपकर कार से सब रिकॉर्ड रही थी. जिस जगह पर घटना हुई, वहां कोई CCTV नहीं लगा हुआ है.

इस जानकारी के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह स्वाति मालीवाल से घटना का वीडियो मांगेगी. उनकी टीम वीडियोग्राफी कर रही थी. इससे कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. 

घटना के बाद स्वाति ने किया था यह ट्वीट  

घटना के बाद स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने बताया कि कल देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. 

जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए. 

Advertisement

वीडियो जारी कर बताई आपबीती  

सफेद बलेनो गाड़ी में बैठे एक शख्स ने मेरी तरफ गंदे इशारे किए. जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने खिड़की बंद कर दी और मेरा हाथ फंस गया. वो कई मीटर तक घसीटता रहा. मैं काफी लकी रही, वरना मेरे साथ भी अंजलि जैसा ही कुछ हो जाता. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement