मुंह पर कालिख पोती, जूते की माला पहनाई... छेड़खानी के आरोपी युवक का गांव में यूं निकाला गया जुलूस

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दलित युवक के मुंह पर कालिख पोत कर जूते की माला पहनाकर गांव में घूमाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक गांव की एक महिला से छेड़छाड़ किया करता था. यह मामला 29 सितंबर का है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दलित को तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दलित को तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है.

aajtak.in

  • ,
  • 02 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी एक दलित युवक का चेहरा काला कर दिया गया. इसके बाद अर्धनग्न हालत में उसके गले में जूतों की माला डालकर घुमाया गया. यह मामला 29 सितंबर का है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह की शुरुआत में जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी गांव में हुई थी. वीडियो में एक अर्धनग्न व्यक्ति को दिखाया गया है, जिसका चेहरा काला किया गया है. उसने केवल पतलून पहनी हुई है. उसके गले में जूतों की माला है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस घटना का वीडियो...

लोगों के एक समूह द्वारा गांव की गलियों में उसे चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहे दलित युवके के खिलाफ 29 सितंबर को गांव की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन ग्रामीणों ने उसके साथ ऐसा कर दिया.

एसपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दलित युवके के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला पर हमले के बारे में कुछ नहीं बताया था.

Advertisement

मंगलवार को उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया. उसके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रामेश्वर गुर्जर, बालचंद गुर्जर सहित कुछ ग्रामीणों के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement