पटना के धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प, दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल

बिहार के पटना के धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 23 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST
  • धनरुआ में मुखिया समर्थकों और पुलिस में झड़प
  • एक की मौत, दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल

बिहार के पटना के धनरुआ में पुलिस और मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई. घटना में एक दर्जन से अधिक पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. 

जानकारी के अनुसार, हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद ग्रामीणों का पुलिस से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद स्थिति हिंसक झड़प हो गई. घटना के दौरान फायरिंग के अलावा, पथराव होने की भी जानकारी सामने आई है. 

Advertisement

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. धनरुआ में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है. हालात काबू में बने रहें, इसके लिए पुलिस लगातार घटनास्थल के पास मौजूद है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement