हापुड़: बॉयलर फटने से 12 से 15 लोग झुलसे, कई मकान जमींदोज

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा का कहना है कि विनीत शर्मा के घर पर एक दूध प्लांट है जहां पर सुबह बॉयलर फट गया था. इस कारण एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
बॉयलर फटने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी (फोटो आजतक) बॉयलर फटने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी (फोटो आजतक)

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 13 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • खोया बनाने के दौरान फटा बॉयलर
  • इलाके में मची अफरा- तफरी
  • अवैध रूप से चल रही हैं फैक्टरियां

यूपी के हापुड़ में मावा बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक स्टीम बॉयलर फट गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई मकान जमींदोज हो गए. बड़ौदा सिहानी गांव में अवैध रूप से मावा बनाने की लगभग 30 अवैध भट्टियां चल रही हैं. लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इन पर कोई एक्शन कभी नहीं लिया है 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि फैक्टरी में मावा बनाने का काम चल रहा था. लोगों का कहना है कि जब बॉयलर फटा तो करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरा. जिसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ और आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.   

Advertisement

स्टीम बॉयलर फटने से लोग हुए घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी पवन कुमार की लापरवाही सामने आई है क्योंकि काफी लंबे समय से चले आ रहे इस अवैध मावे के कारोबार पर अभी तक खाद्य विभाग कोई रोक नहीं लगा पाया है. अधिकारियों की मिलीभगत से ही ये अवैध फैक्टरियां चल रही हैं.  

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी 

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा का कहना है कि विनीत शर्मा के घर पर एक दूध प्लांट है जहां पर सुबह बॉयलर फट गया था. इस कारण एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. 12 लोगों का इलाज मधु नर्सिंग होम में कराया जा रहा है. जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज देवनंदिनी हॉस्पिटल में चल रहा है.  इसके अतिरिक्त और भी घायल का इलाज जारी है. बॉयलर फटने की वजह की जांच की जा रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement