बिहार का सीवान फिर दहला, बीजेपी के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर बरसाईं गोलियां, भांजे की मौत, बहनोई गंभीर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बदमाशों ने सीवान में बीजेपी के पूर्व एमएलसी के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया. बदमाशों की फायरिंग में बीजेपी नेता के भांजे की मौत हो गई है, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष की मौत (File Photo: ITG/ Shashi Bhushan) पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष की मौत (File Photo: ITG/ Shashi Bhushan)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

बिहार में सरकार की कमान नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी के पास आ गई, लेकिन अपराध है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के रिश्तेदार भी सुरक्षित नहीं. ऐसी ही एक घटना सीवान जिले में हुई है.

Advertisement

सीवान में हौसलाबुलंद बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. गोलीबारी की इस घटना में मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई है. वहीं, मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. चंदन सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की है. घटना की वजह रोड रेज बताया जा रहा है. बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से सट गई. चंदन सिंह की कार में इसकी वजह से स्क्रैच आया. इस बात को लेकर चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बनाम बाहुबली चंदन सिंह, पथराव-फायरिंग से हत्या के मुकदमे तक, फिर दहला सीवान

दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई, कि कार सवार लोगों ने चंदन सिंह और उनके बेटे पर फायर झोंक दिया. बदमाशों की गोली लगने से चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़े. बदमाश मौके से भाग निकले. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: सीवान में भी शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, तोड़े गए अवैध दुकान और निर्माण

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया. चंदन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement