दिल्ली: सिरफिरे ने 5 पुलिसवालों पर किया चाकू से अटैक, खुद भी दीवार पर कई बार सिर मारा

दिल्ली के शहादरा इलाके में एक सनकी ने पुलिस थाने में घुसकर पांच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद सिरफिरे शख्स ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST
  • शहादरा थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला
  • सिरफिरे ने किचन चाकू से पांच पुलिसवालों को गोदा

देश की राजधानी दिल्ली के शहादरा साइबर पुलिस स्टेशन में एक सिरफिरे ने 5 पुलिसवालों पर हमला कर दिया, जिसमें वो बुर तरह घायल हो गए.

घायल होने वालों में 4 दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जबकि एक होमगार्ड का है. सिरफिरे ने चाकू से पुलिसकर्मियों को गोद दिया.

इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद सिरफिरे ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और दीवार पर सिर पटकने लगा.

Advertisement

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक सिरफिरे के हमले के बाद कांस्टेबल सुनील की हालत गंभीर है. जिस वक्त आरोपी ने हमला किया उस समय वो गेट पर ही थे और सनकी ने उन्हें सीने पर चाकू मारा था.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने किचन में काम आने वाले चाकू से ये हमला किया है. घटना साइबर थाने के तीसरी मंजिल पर हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हमले का कारण जानने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement