महिला ने वीडियो कॉल से बुजुर्ग को फंसाया, इज्जत बचाने को दिए 16 लाख, अब पहुंचा थाने

Whatsapp पर वीडियो कॉलिंग करके एक बुजुर्ग महिला के जाल में फंस गया. अश्लील वीडियो कहीं वायरल ना हो जाए तो बुजुर्ग ने ब्लैकमेल करने वाली महिला की गैंग को 16 लाख के करीब रुपये भी दे दिए. लगातार डिमांड किए जाने से परेशान बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

अशोक राणा

  • हमीरपुर,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

वाट्सएप वीडियो कॉलिंग (Whatsapp Video Calling) कर अश्लील वीडियो (Offensive Video) बनाकर बुजुर्ग से लाखों की ठगी की गई है. मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे का है. यहां सरकारी विभाग से रिटायर वृद्ध को बातों में फंसाकर एक महिला ने अश्लील वीडियो बनाया.

इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करीब 16 लाख रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद भी पैसों की डिमांड खत्म नहीं हुई. परेशान होकर वृद्ध ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया और केस दर्ज कराया है.

Advertisement

वीडियो कॉल पर बनाया अश्लील वीडियो 
सरकारी विभाग के रिटायर हुए 62 साल के बुजुर्ग के वाट्सएप नंबर पर एक महिला का मैसेज आया. महिला ने बुजुर्ग को बातों में फंसाकर वीडियो कॉलिंग के जरिये उनकी अश्लील वीडियो बना ली. 

थोड़ी देर बाद बुजुर्ग के नंबर पर वीडियो शेयर करते हुए पैसों की डिमांड की गई. ऐसा नहीं करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई. वीडियो देखकर घबराए बुजुर्ग ने इज्जत बचाने के लिए किसी को बताए बिना महिला के बताए बैंक खाते में पैसे डाल दिए.

डिमांड बढ़ते जाने पर की पुलिस से शिकायत 
अगले ही दिन बुजुर्ग को गैंग की तरफ से कॉल आया और दोबारा पैसों की डिमांड की गई. गैंग ने नौ दिनों में बुजुर्ग से 15 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की है. जब गैंग द्वारा और ज्यादा रुपयों की डिमांड की गई, तो बुजुर्ग परेशान हो गए.

Advertisement

उन्होंने अपने पोते को पूरी बात बताई. इसके बाद पोते के कहने पर वृद्ध ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

ऐसे मामलों में घबराएं नहीं- एसपी आकृति शर्मा
हमीरपुर एसपी आकृति शर्मा ने कहा, "इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं. अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लोगों को ठगा जा रहा है. जिस किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होती है, तो उसे घबराना नहीं चाहिए. सीधे जाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए." 

उन्होंने आगे कहा, "कोई कितना भी ब्लैकमेल करे, लेकिन ऐसे लोगों को पैसे भेजने की कोई जरूरत नहीं है. अंजान महिलाओं के साथ किसी भी तरह की चौटिंग या वीडियो कॉल न करें. यदि उनके जाल में फंस भी जाते हैं, तो पैसे देने से इंकार कर दें."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement