दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 3460 नए कोरोना केस, 63 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन उछाल देखा जा रहा है. अब फिर से एक दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

  • दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी
  • एक दिन में 3000 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है. अब दिल्ली में एक बार फिर तीन हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के नए मरीजों की पुष्टि हुई है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन उछाल देखा जा रहा है. अब फिर से एक दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3460 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 77240 तक पहुंच चुका है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत के आंकड़े में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 63 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 2492 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीज रिकवर भी हो रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 2326 कोरोना मरीज रिकवर हुए हैं. वहीं अब तक 47091 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा चुका है. दिल्ली में फिलहाल 27657 एक्टिव कोरोना वायरस के मरीज हैं. इसके अलावा होम क्वारनटीन कोरोना मरीजों की संख्या 16249 है. वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 21144 टेस्ट हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement