दिल्ली: आजादपुर मंडी में सोमवार से Odd-Even फॉर्मूले पर बिकेंगे फल-सब्जी

नए निर्देश के मुताबिक यह तय किया गया है कि मंडी में सुबह छह बजे से 11 बजे तक सब्जियों की बिक्री होगी और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक फलों की. साथ ही सभी व्यापारी ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत ही अपना शेड खोल पाएंगे.

Advertisement
आजादपुर मंडी में ऑड-इवन फॉर्मूला आजादपुर मंडी में ऑड-इवन फॉर्मूला

सुशांत मेहरा / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

  • ऑड-ईवन के तहत मंडी में खुलेंगे दुकान
  • सोशल डिस्टेंसिंग का होगा ज्यादा ध्यान

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली के आजादपुर मंडी में सोमवार से फलों और सब्जियों की बिक्री ऑड-ईवन फॉर्मूले पर शुरू की जाएगी. जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग को भी जारी रखा जा सके. देश के सबसे बड़े फल-सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. यह थोक बाजार करीब 80 एकड़ में फैला हुआ है. सभी फैसले उन रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिसमें कहा गया था कि मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.

Advertisement

नए निर्देश के मुताबिक यह तय किया गया है कि मंडी में सुबह छह बजे से 11 बजे तक सब्जियों की बिक्री होगी और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक फलों की. साथ ही सभी व्यापारी ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत ही अपना शेड खोल पाएंगे.

आजादपुर कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष आदिल अहमद खान ने कहा कि मंडी में 22 बड़े शेड हैं जिनमें सैकड़ों व्यापारी सब्जियां बेचते हैं. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं. सोमवार से ऑड-ईवन नियमों के तहत सभी 22 शेड अपनी संख्या के अनुसार खुलेंगे. उदाहरण के लिए ईवन तिथि पर सम संख्या वाले शेड जैसे 0, 2, 4, 6, 8 में कामकाज होगा.

खान ने कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूले से हम सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में सफल होंगे. बता दें, आने वाले दिनों में दिल्ली के अन्य थोक बाजारों में भी यह नियम लागू किए जा सकते हैं.

Advertisement

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को सभी थोक बाजारों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है. खान ने कहा कि व्यापारियों से यह भी कहा गया है कि आजादपुर मंडी के अंदर प्रति व्यापारी केवल एक ही ट्रक ले जाया जाएगा.

अब तक एक व्यापारी के लिए तीन-चार ट्रक मंडी के अंदर जाते थे, इससे जाम की समस्या होती थी.

खान ने बताया कि एपीएमसी आजादपुर के अधिकारियों को यह निर्देश भी मिला है कि मंडी के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग और सब मास्क पहने हों यह सुनिश्चित किया जाए.

बता दें शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,069 हो गई है. इनमें से 166 नए मरीज हैं. जबकि पांच लोगों की मौत भी हुई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

देशभर में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9000 पार हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 300 पार.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement