कोरोना संकटः पुरी जगन्नाथ मंदिर ने CMRF में किया 1.51 करोड़ का दान

23 मार्च को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में उदारतापूर्वक दान करने के लिए लोगों और अन्य संगठनों से अपील की थी. राज्य मेें बड़ी संख्या में लोग दान कर रहे हैं.

Advertisement
पुरी जगन्नाथ मंदिर ने दान किए 1.51 करोड़ रुपये (फोटो-सुफियान) पुरी जगन्नाथ मंदिर ने दान किए 1.51 करोड़ रुपये (फोटो-सुफियान)

aajtak.in

  • पुरी,
  • 16 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

  • ओडिशा के 62 मंदिरों ने दान किए कुल 1.37 करोड़
  • जगतसिंहपुर के गोरखनाथ मंदिर ने दिए 10 लाख
कोरोना संकट का सामना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लोगों और संगठनों से मदद की गुहार लगा रही हैं. इस बीच पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस महामारी (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) को 1.51 करोड़ रुपये का दान किया है.

ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर समेत 62 मंदिरों ने अब तक 1.37 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में दान किया है.

Advertisement

पुरी जगन्नाथ मंदिर

अब श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने भी कोरोना संकट को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में 1.51 करोड़ रुपये दान किए हैं.

मुख्यमंत्री ने किया था आह्वान

ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में मंदिर प्रशासन ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी की प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार, मंदिर प्रशासन की ओर से कोरोना संकट के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.51 करोड़ (एक करोड़, 51 लाख रुपये) रुपये की राशि का योगदान दिया जाता है.

चीफ सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र

अब तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा में कुल 62 मंदिरों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.37 करोड़ रुपये दान किए हैं. रायगडा में माझी गहरानी मंदिर, सत्यबाड़ी में गोपीनाथ देब मंदिर और घाटगांव में तारिणी मंदिर ने 20-20 लाख रुपये का दान दिया था.

Advertisement

जबकि जगतसिंहपुर के गोरखनाथ मंदिर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया है. इसी तरह, काकटपुर में मां मंगला मंदिर ने भी 10 लाख रुपये का दान दिया है.

इसे भी पढ़ें---

इससे पहले 23 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में उदारतापूर्वक दान करने के लिए लोगों और अन्य संगठनों से अपील की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »