लॉकडाउन में फंसे हों और मदद चाहिए तो इन नंबरों पर करें कॉल

सरकार की ओर से कहा गया है कि वेतन को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने के हालात में श्रमिक हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

  • कोरोना संकट के बीच सरकार ने जारी किए श्रमिक हेल्पलाइन नंबर
  • हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत करा सकते हैं दर्ज

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. वहीं श्रम मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वर्कर्स हेल्पलाइन की शुरुआत भी की है. वेतन को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने के हालात में श्रमिक हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. देश के 20 क्षेत्रीय केंद्रों पर इसकी शुरुआत की गई है. इन क्षेत्रों के मजदूर क्षेत्रीय केंद्र के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इनमें अहमदाबाद, अजमेर, आसनसोल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, देहरादून, दिल्ली, धनबाद, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना और रायपुर शामिल है. ये 20 क्षेत्र और उनके नंबर इस प्रकार से हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

यह भी पढ़ें: न बस मिलेगी-न ट्रेन, घर जाने के लिए किसी अफवाह में न आएं, जहां हैं वहीं रहें

इसके अलावा हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का अलग कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जो कि इस प्रकार से है.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

सरकार की ओर से कहा गया है कि वेतन को लेकर किसी भी तरह की समस्या होने के हालात में श्रमिक हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. श्रम विभाग इनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराएगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं.

Advertisement

बता दें कि देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या में भी हर रोज बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement