हम सबकी ख्वाहिश होती है कि जल्द से जल्द नौकरी को छोड़कर आराम से 40 की उम्र में अर्ली रिटायरमेंट (Early Retirement) लें और फिर अपने वो शौक पूरे करें जो पहले नहीं कर पाए, जैसे घूमना-फिरना या आध्यात्म की दुनिया में खो जाना वगैरह. अगर आप ये करना चाहते हैं तो इन 5 टिप्स (Tips) को गांठ बांध लें. कई बार लोग रिटायरमेंट प्लान करते वक्त अपनी लाइफ एक्पेक्टेंसी (Life Expectancy) को लेकर सही अंदाजा नहीं लगाते, इस वजह से रिटायरमेंट के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप 40 की उम्र में रिटायर हो रहे हैं तो मानकर चलें की 80 से 85 की उम्र तक आपका जीवन चलेगा, तो ऐसे में आपके पास अगले 40 से 45 साल के लिए फंड होना चाहिए. देखें