Gold-Silver Rate Fall: चांदी अब हाई से ₹1.44 लाख सस्ती, आज अचानक टूटा भाव, सोना भी फिसला

Gold-Silver Rate Fall: सोना-चांदी बुधवार को सस्ता हुआ है. एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही जहां चांदी 2000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूटी, तो सोना भी फिसला है. हाई से चांदी अब 1.44 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है.

Advertisement
बुधवार को अचानक सस्ते हुए सोना-चांदी. (Photo: Reuters) बुधवार को अचानक सस्ते हुए सोना-चांदी. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में उतार-चढ़ाव जारी है. कभी दोनों कीमती धातुएं तेज रफ्तार से भागती हुई नजर आती हैं, तो अगले ही धड़ाम दिखाई देती हैं. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी का भाव जहां 2000 रुपये से ज्यादा टूट गया, तो वहीं सोना भी फिसला है. वहीं अगर हाई से बात करें, तो 1 Kg Silver अभी भी 1.44 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. 

Advertisement

चांदी का भाव खुलते ही फिसला
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत कमोडिटी मार्केट ओपन होने के साथ ही फिसल गई. बीते कारोबारी दिन तेजी के साथ भागते हुए 1 Kg Silver Price 2,77,850 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को ये खुलते ही 2,75,553 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से वायदा चांदी 2,297 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. 

हाई से इतनी सस्ती मिल रही Silver
बात अगर चांदी के हाई से आई तुलना की करें, तो ये कीमती धातु अभी भी करीब 1,44,495 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है. बीते 29 जनवरी को पहली बात चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसके बाद भाव बुरी तरह क्रैश हुआ और गिरते हुए 2.25 लाख रुपये तक आ गया था. अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान का युद्ध शुरू होने के बाद बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच Silver Price फिर से भागता नजर आया.  

Advertisement

सोना भी हाई से काफी सस्ता
चांदी के बाद बात करें, सोने की कीमत के बारे में तो बुधवार को कीमती पीली धातु भी सस्ती (Gold Cheaper) हुई है. मंगलवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,63,303 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही ये फिसलकर 1,62,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया यानी 652 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. 

अगर Gold Rate High से तुलना करें, तो चांदी की तरह ये भी काफी सस्ता मिल रहा है. जी हां, 29 जनवरी को ही सोने के भाव ने भी तेज रफ्तार के साथ भागते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था और फिर ये क्रैश (Gold Rate Crash From High) भी हुआ था. ताजा गिरावट के हिसाब से देखें, तो सोना अब भी हाई से 30,445 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement