Silver Price Crash From High: हाई से अब ₹1.99 लाख सस्ती चांदी, दो दिन में और फिसली, सोना भी सस्ता

Silver Price Crash From High: चांदी की कीमत अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से लगातार फिसलती जा रही है. मंगलवार को खुलने के साथ ही चांदी फिर सस्ती हो गई और अब ये हाई से 1.99 लाख रुपये कम कीमत पर मिल रही है.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतें फिर सस्ती हुईं. (Photo: Reuters) सोना-चांदी की कीमतें फिर सस्ती हुईं. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में मंगलवार को फिर गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव सिर्फ दो दिन में ही 4400 रुपये से ज्यादा गिर गया है और इस गिरावट के बाद अब अपने हाई लेवल से चांदी 1.99 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. एमसीएक्स पर न सिर्फ चांदी की कीमत टूटी है, बल्कि कीमती पीली धातु सोना भी फिसला है. Gold Rate भी अपने हाई लेवल से अब 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है. 

Advertisement

हाई से लगातार सस्ती हो रही Silver
MCX पर मंगलवार को 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत (Silver Rate) खुलने के साथ ही गिरकर 2,40,218 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. जबकि सोमवार को ये कीमती धातु 2,41,824 रुपये पर क्लोज हुई थी. वहीं इस सप्ताह के दो कारोबारी दिनों में अब तक 1 Kg Silver Price 4418 रुपये कम हो गया है. दरअसल, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये 2,44,636 रुपये पर बंद हुई थी. 

अगर इस ताजा गिरावट के बाद चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो लगातार सस्ती होती जा रही है. चांदी ने जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था और 4,39,337 रुपये के लाइफउ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी, लेकिन इस स्तर को छूने के बाद ये लगातार फिसली है और दोबारा ये लेवल नहीं छू सकी है. अब अपने हाई लेवल से 1 किलो चांदी 1,99,119 रुपये सस्ती (Silver Price Crash From High) मिल रही है. 

Advertisement

Gold Rate भी टूटता जा रहा 
चांदी के अलावा सोने की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) अपने पिछले बंद के मुकाबले मामूली गिरावट लेकर रेड जोन में ओपन हुआ.  Silver Price की तरह ही गोल्ड रेट भी इस सप्ताह के दो कारोबारी दिनों में अब तक 1199 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 5 जून की एक्सपायरी वाला वायदा सोना 1,52,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.  

हाई से सोने का भाव इतना फिसला
अगर सोने के लाइफ टाइम हाई लेवल (Gold Life Time High On MCX) की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की तरह गोल्ड ने भी जनवरी महीने में ही कीर्तिमान स्थापित किया था और पहली बार 2 लाख रुपये के लेवल के पार निकला था. वायदा कारोबार में गोल्ड का हाई 2,02,984 रुपये है. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold अब 51,484 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement