GAIL Stock Return: इस सरकारी कंपनी का कमाल, 1 लाख को बना दिया 1 करोड़ रुपये

PSU Multibagger: आज से दो दशक पहले जिस किसी ने GAIL के स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, वो अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक बन गए होंगे. इस शानदार रिटर्न के पीछे कंपनी द्वारा दिए गए बोनस शेयरों की बड़ी भूमिका रही है.

Advertisement
GAIL ने दो दशक में दिया जोरदार रिटर्न. (Photo: ITG) GAIL ने दो दशक में दिया जोरदार रिटर्न. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

सरकारी कंपनी भी 1 लाख रुपये को एक करोड़ रुपये बनाने में पीछे नहीं रही है. महारत्न कंपनी GAIL (India) ने ये कमाल किया है. करीब दो दशक में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 

दरअसल, आज से दो दशक पहले जिस किसी ने GAIL के स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, वो अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक बन गए होंगे. इस शानदार रिटर्न के पीछे कंपनी द्वारा दिए गए बोनस शेयरों की बड़ी भूमिका रही है. 

Advertisement

अगर किसी निवेशक ने साल 2002 के आसपास कंपनी के शेयरों में करीब 1 लाख रुपये लगाए होते और निवेश को लंबे समय तक बनाए रखा होता, तो आज उसकी रकम 1 करोड़ बढ़कर हो गई होगी. 15 मार्च 2002 को Gail के एक शेयर की कीमत 9.58 रुपये थी. इस कीमत पर 1 लाख रुपये निवेश करने वाले निवेशक को करीब 10 हजार से ज्यादा शेयर मिले होंगे. 

दो दशक में धांसू रिटर्न

समय के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को कई बार बोनस भी शेयर दिए हैं. बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास मौजूद शेयरों की संख्या लगातार बढ़ती गई. कंपनी ने 2008 से लेकर हाल के वर्षों तक कुल 5 बार बोनस शेयर जारी किए हैं. इन बोनस शेयरों के कारण शुरुआती निवेशकों के पास शेयरों की संख्या कई गुना बढ़ गई. 

Advertisement

उदाहरण के लिए साल 2002 शुरुआती निवेशक के पास जो करीब 10 हजार शेयर थे, वे बोनस शेयर मिलने के बाद बढ़कर लगभग 1 लाख से ज्यादा शेयर हो सकते थे. बाद में जब कंपनी के शेयर की कीमत 150 रुपये से अधिक के स्तर तक पहुंची, तो इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती थी. इस तरह सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश समय के साथ 1 करोड़ रुपये से अधिक बन सकता था.

कब-कब कंपनी ने बांटे बोनस

कंपनी ने निवेशकों को अक्टूबर- 2008 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए. इसके बाद मार्च- 2017 और मार्च- 2018 में 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए गए. जुलाई- 2019 में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए, जबकि सितंबर- 2022 में फिर 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे गए. इन सभी बोनस इश्यू ने निवेशकों के रिटर्न को काफी बढ़ाया.

यह उदाहरण दिखाता है कि शेयर बाजार में लंबे समय तक निवेश बनाए रखना कितना फायदेमंद हो सकता है. सही कंपनी में धैर्य के साथ किया गया निवेश न केवल शेयर की कीमत बढ़ने से बल्कि बोनस और डिविडेंड जैसे फायदों से भी कई गुना रिटर्न दे सकता है. 

Advertisement

गेल इंडिया भारत की प्रमुख गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनियों में शामिल है, और इसे केंद्र सरकार का महारत्न दर्जा मिला हुआ है. कंपनी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क, पेट्रोकेमिकल्स और गैस मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करती है.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement