ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल... 5 गुना कर दिया पैसा

ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत भारत ने घर में घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखाया था. पूरी दुनिया को पता है कि आज के दौर में भारत डिफेंस सेक्टर में हर रोज नया प्रयोग कर रहा है.

Advertisement
सेक्टर सेक्टर की इस कंपनी ने दिया जोरदार रिटर्न. (Photo: ITG) सेक्टर सेक्टर की इस कंपनी ने दिया जोरदार रिटर्न. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर चढ़ाई कर दी थी. जिसे भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) नाम दिया था. 

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हो गया है. पिछले एक साल में भारत ने डिफेंस सेक्टर (Defence Sector) में अपने आप और मजबूत किया है. इस दौरान भारत की रक्षा क्षमताओं और डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के प्रति निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है. इसी का नतीजा है कि पिछले एक साल में डिफेंस सेक्टर के एक शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

Advertisement

निवेशकों के लिए बना 'मल्टीबैगर'
हम बात कर रहे हैं MTAR Technologies की, जो डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी है. यह कंपनी मिशन-क्रिटिकल सटीक पुर्जों (precision components) के निर्माण में लगी हुई है. इस स्टॉक ने महज एक साल के भीतर अपने निवेशकों को लगभग 400% (यानी 5 गुना) का रिटर्न दिया है. 

शेयर की चाल को देखें तो 7 मई 2025 को इस शेयर का 52-सप्ताह का निचला स्तर 1,358 रुपये था, जो 4 मई 2026 तक उछलकर 6,787 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. फिलहाल यह शेयर 6,559 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. महज एक शेयर 67 फीसदी चल चुका है.

MTAR Technologies के शेयर में तेजी के मुख्य कारण
इस कंपनी का ऑर्डर बुक काफी मजबूत है. कंपनी के पास परमाणु और रक्षा क्षेत्रों से भारी मात्रा में ऑर्डर हैं. इस बीच कंपनी ग्लोबल पार्टनरशिप भी की है. 'ब्लूम एनर्जी' (Bloom Energy) के साथ इसकी साझेदारी और वैश्विक स्तर पर AI डेटा सेंटरों के लिए बिजली की बढ़ती मांग ने इसे काफी फायदा पहुंचाया है. शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि वित्तीय वर्ष 2026-28 के बीच कंपनी के राजस्व और मुनाफे में भारी बढ़ोतरी की संभावना है. 

Advertisement

IPO से अब तक का सफर
पिछले 5 साल में MTAR Technologies का शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ था. MTAR Technologies ने मार्च 2021 में अपना IPO 575 रुपये के भाव पर लॉन्च किया था. इस शेयर ने लिस्टिंग के बाद से अब तक शानदार 1,080% का रिटर्न दिया है. यानी महज 5 साल में निवेशकों का पैसा 10 गुना से ज्यादा हो गया है. कंपनी 12 मई, 2026 को अपने तिमाही नतीजे घोषित करने वाली है. जानकारों का अनुमान है कि कंपनी के रेवेन्यू में 75% और EBITDA में 230% की साल-दर-साल बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement