क्या आपके पास भी एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन होने के साथ ही घर में पाइप गैस यानी पीएनजी है. अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध (US-Iran War) के चलते भारत में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) देखने को मिल रहा है. इस बीच मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव (LPG-PNG Rule Change) किया है और इसके तहत अब ऐसी स्थिति में आपको अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों को भी सख्त आदेश दिया है कि PNG यूजर को LPG कनेक्शन देना प्रतिबंधित होगा.
LPG सिलेंडर करना होगा सरेंडर
US-Iran War ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है और इस जंग से सबसे बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है. होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait), जिससे दुनिया का 20 फीसदी एनर्जी एक्सपोर्ट होता है, उसमें रुकावट से तेल-गैस के आयात पर निर्भर देशों में क्राइसिस देखने को मिला है. भारत की बात करें, तो संकट के बीच सरकार ने LPG Cylinder Price Hike का ऐलान किया, तो वहीं तमाम नियमों में भी बदलाव किया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव 14 मार्च यानी शनिवार को लागू किया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर नया और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है और एलपीजी कनेक्शन भी रखे हुए हैं, वे अब एक साथ दोनों कनेक्शन नहीं रख सकेंगे. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा.
सरकार ने आदेश जारी कर क्या कहा?
LPG Crisis के बीच देश में घबराहट में बढ़ी गैस बुकिंग, देश में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर शहर-शहर अवैध भंडारण को रोकने के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने LPG Rules Update करते हुए अपने आदेश में साफ कहा है कि PNG कनेक्शन वाले ग्राहक अब घरेलू LPG सिलेंडर नहीं ले पाएंगे. जिनके पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG सरेंडर (LPG Cylinder Surrender) करना होगा. ऐसी स्थिति में सिलेंडर रिफिल पर रोक रहेगी.
LPG New Rule के पीछे सरकार का उद्देश्य
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ये अपडेट 14 मार्च को ऑफिशियल गजट में पब्लिश होने के बाद लागू हो गया और यह LPG Rule Change एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत किया गया है. यह कदम घरेलू गैस के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है. सरकार का मानना है कि PNG-LPG कनेक्शन एक साथ रहने गैस सप्लाई में असमानता की समस्या आती है, नए नियम से आपूर्ति में पारदर्शिता और सेविंग दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी.
तेल-गैस कंपनियों को भी सख्त आदेश
सरकार ने LPG-PNG Users के लिए आदेश जारी करने के साथ ही तेल और गैस वितरण कंपनियों से भी सख्त लहजे में कहा है कि जिनके पास पहले से ही PNG कनेक्शन है, उन्हें घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस कनेक्शन (Domestic LPG) देना या ऐसे कंज्यूमर को घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल सप्लाई करना प्रतिबंधित एक्टिविटीज है.
आजतक बिजनेस डेस्क