Gold-Silver Rate Fall: 2 दिन में ₹8000 चांदी सस्ती... सोना हाई से 53000 रुपये सस्ता, देखें 10 ग्राम का रेट

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों सुस्ती बरकरार है और इस सप्ताह के दो दिन में अब तक एमसीएक्स पर एक किलो चांदी की कीमत 8000 रुपये से ज्यादा कम हो गई है, जबकि सोना भी फिसला है.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमत हाई से अब काफी कम. (File Photo: ITG) सोना-चांदी की कीमत हाई से अब काफी कम. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला जारी है. इस सप्ताह के शुरुआत दो कारोबारी दिनों में अब तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव 8000 रुपये से ज्यादा टूट चुका है. मंगलवार को भी ओपनिंग के साथ ही ये कीमती धातु फिसल गई. इस ताजा गिरावट के बाद अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1 Kg Silver 2.14 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. 

Advertisement

सोना सप्ताह के दूसरे दिन एमसीएक्स पर कारोबार ओपन होने के साथ ही फिसला, हालांकि कुछ देर बाद इसमें मामूली तेजी भी देखने को मिली. इसके बावजूद ये कीमती पीली धातु अपने हाई लेवल से अब 53000 रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. 

Silver Price में फिर आई गिरावट
चांदी की कीमत पर नजर डालें, तो एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली वायदा चांदी खुलने के साथ ही फिसल गई और 2,42,907 रुपये पर आ गई. बीते दो दिनों में इसकी कीमत तेजी से कम हुई है. 1 मई को वायदा चांदी की कीमत कमोडिटी मार्केट 2,50,937 रुपये प्रति किलोग्राम थी और इस लेवल से अब तक इसका भाव 8030 रुपये कम हो चुका है. 

अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो पहले बता दें कि इस एक्सपायरी वाली चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,57,328 रुपये प्रति किलो है, जिसे इसने जनवरी महीने में टच किया था. हालांकि, इसके बाद सिल्वर प्राइस इस लेवल से क्रैश (Silver Price Crash From High) होता गया और फिलहाल इसका दाम हाई से 2,14,421 रुपये प्रति किलो तक कम हो चुका है. 

Advertisement

Gold में तेजी, फिर भी हाई से काफी सस्ता
अब बात सोने की वायदा कीमत में आए बदलाव के बारे में बात करें, तो MCX Gold Rate मंगलवार को ओपनिंग के साथ फिसलने के बाद मामूली बढ़त लेकर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. लेकिन ये कीमती पीली धातु भी महज दो कारोबारी दिनों में 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरते हुए अब 1,49,228 रुपये के लेवल पर आ गई है. ऐसे में दो दिन में सोना 2124 रुपये टूटा है. 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोना का लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये है और इस हाई को चांदी की तरह ही सोने ने भी जनवरी महीने में ही छुआ था. यहां से अब 10 Gram 24 Karat Gold 53,756 सस्ता हो चुका है. 

घरेलू बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर सस्ता
एमसीएक्स ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ता (Gold-Silver Cheaper) हुआ है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव शाम के समय 1,50,263 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बीते कारोबारी दिन सोमवार की शाम गिरते हुए 1,48,100 रुपये पर आकर बंद हुआ. इसके अलावा चांदी की कीमत देखें, तो इसमें मामूली गिरावट आई है और ये 2,40,331 रुपये से गिरकर 2,40,120 रुपये पर बंद हुई. 

Advertisement

यहां ध्यान रहे कि आईबीजेए के रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन जब आप सर्राफा दुकान में गोल्ड-सिल्वर खरीदने के लिए जाते हैं, तो इस पर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement