IT फिसड्डी, बैंक सुस्त... फिर कहां बना पैसा? इस सेक्टर ने 5 साल में बनाया अमीर, 50 गुना तक रिटर्न 

कैपिटल मार्केट में सबसे तगड़ा रिटर्न BSE Limited ने दिया है, जहां तमाम दूसरे सेक्टर ने पिछले 5 साल के दौरान औसत रिटर्न दिया है. खासकर बैंकिंग, टेक्नोलॉजी और फाइनेंस ने बहुत कम रिटर्न दिया है, जबकि आईटी सेक्टर ने निवेशकों को निराश किया है.

Advertisement
कैपिटल मार्केट ने पिछले 5 साल में उम्मीद से ज्यादा रिटर्न दिया है. (Photo: ITG) कैपिटल मार्केट ने पिछले 5 साल में उम्मीद से ज्यादा रिटर्न दिया है. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

पिछले 5 साल में सबसे भरोसेमंद सेक्टर आईटी (IT) ने निवेशकों को निराश किया है. बड़ी से बड़ी कंपनियां रिटर्न देने में पीछे रही हैं. आईटी की दिग्गज कंपनी TCS ने पिछले 5 वर्षों में करीब 20 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. इंफोसिस जैसी पॉपुलर कंपनी ने भी 5 साल में 3 फीसदी निगेटिव दिया है. यानी मुनाफा तो छोड़िए, कैपिटल में भी चूना लगा है.

Advertisement

इसके अलावा पिछले 3 से 5 साल में बैंक ने भी बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं दिया है. HDFC बैंक ने 3 साल में निगेटिव रिटर्न दिया है. फिर पैसा कहां बना है? एक सेगमेंट है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है, उम्मीद से भी ज्यादा. वो सेगमेंट को कैपिटल मार्केट. 

BSE लिमिटेड रिटर्न में सबसे आगे 

कैपिटेल मार्केट से जुड़ीं लिस्टेड कंपनियों के शेयरों ने पिछले 3 से 5 साल में धांसू रिटर्न दिया है. इस कड़ी में पहला नाम BSE Limited का है, इस स्टॉक में पिछले 5 साल के दौरान एकतरफा रैली देखने मिली है. BSE Limited के शेयर ने पिछले 5 साल में दमदार 50 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है. जबकि महज तीन साल में अप्रैल- 2023 से अप्रैल- 2026 के बीच करीब 2100 फीसदी यानी 22 गुना रिटर्न दिया है.

Advertisement

ऐसे में अगर किसी ने 5 साल पहले BSE लिमिटेड के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता, वो अब बढ़कर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता. जबकि पिछले तीन साल में ही इस शेयर ने करीब 22 गुना रिटर्न बनाकर दिया है. सिर्फ एक महीने में BSE का शेयर 18 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है. बता दें, कंपनी ने मई 2025 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, यानी हर 1 शेयर के बदले निवेशकों को 2 अतिरिक्त शेयर मिले थे. 

Angle One ने भी चौंकाया

इस कड़ी में दूसरा नाम Angle One का आता है. इस कंपनी ने निवेशकों की वेल्थ में भारी इजाफा कराया है. Angel One के शेयर ने पिछले 3 वर्षों में करीब 150% रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में शेयर ने निवेशकों के पैसों को करीब 10 गुना कर दिया है. अप्रैल 2023 में Angel One के शेयर की कीमत (एडजस्टेड) लगभग 130 रुपये के आसपास थी. जबकि फिलहाल 300 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने इसी साल फरवरी में अपने शेयरों को स्प्लिट किया था. फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया था. यानी शेयर 10 टुकड़ों में बंट गया था.

Advertisement

इसी कड़ी में तीसरा नाम Multi Commodity Exchange Of India Ltd यानी MCX का आता है, जिसने पिछले तीन साल में करीब 880 फीसदी का रिटर्न दिया है. सिर्फ 6 महीने में MCX का शेयर 53 फीसदी भाग चुका है. जबकि एक साल का रिकॉर्ड देखें तो MCX ने शानदार 151 फीसदी रिटर्न दिया है. एक साल में ढाई गुना निवेशकों का पैसा बना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement