कंपनी ने आधे स्टॉफ को निकालने का किया ऐलान... 27% तक भाग गया शेयर!

Block Inc Layoff: जैक डोर्सी का कहना है कि ये किसी वित्तीय समस्या के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग के तहत ये फैसला लिया गया है.

Advertisement
इस कंपनी ने आधे कर्मचारियों को निकालने का लिया फैसला. (Photo: ITG/File) इस कंपनी ने आधे कर्मचारियों को निकालने का लिया फैसला. (Photo: ITG/File)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

अमेरिकी फिनटेक कंपनी Block Inc. के शेयरों में गुरुवार तूफानी तेजी देखी गई. इस कंपनी के को-फाउंडर और CEO जैक डोर्सी (jack Dorsey) हैं, जो कि ट्विटर (Twitter) के भी को-फाउंडर रह चुके हैं. 

दरअसल,  जैक डोर्सी की कंपनी  Block Inc.ने करीब 4,000 कर्मचारियों को निकालने जा रही है. खास बात यह है कि कंपनी इस छंटनी के बाद कंपनी में कर्मचारियों की संख्या घटकर आधी रह जाएगी. यानी कंपनी में करीब 10 हजार लोग काम करते हैं, और इसे अब घटाकर 6 हजार से थोड़ा कम करने का फैसला लिया गया है. हम यह फैसला इसलिए नहीं ले रहे हैं क्योंकि हम मुश्किल में हैं. हमारा बिजनेस मजबूत है. ग्रॉस प्रॉफ‍िट बढ़ रहा है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि छंटनी की यह घोषणा कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाते हुए अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला रही है. डोर्सी ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि AI टूल्स अब कंपनी को कम लोगों के साथ भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बना रहे हैं.

जैक डोर्सी ने यह भी साफ कर दिया है कि ये किसी वित्तीय समस्या के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग के तहत ये फैसला लिया गया है. अब AI की वजह से मैनपावर को इस्तेमाल कम होने वाला है.

शेयरों की जबरदस्त उछाल
कंपनी की इस बड़े फैसले के बाद गुरुवार को Block के शेयरों ने जोरदार तेजी देखी गई.  ब्लॉक के शेयरों में बाजार खुलने के बाद 27% तक की तेजी आई. दरअसल, कंपनी के इस फैसले के बाद निवेशक शेयर खरीदने के लिए उमड़ पड़े.

Advertisement

CEO जैक डोर्सी ने खत में क्या-क्या लिखा
डोर्सी ने शेयरधारकों को लिखी एक लेटर में बताया कि Block ने थोड़े-थोड़े करके कर्मचारियों को निकालने की बजाय एक ही बार में बड़ा फैसला लेना बेहतर समझा, जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए अनिश्चितता कम रहे. उन्होंने कहा कि कंपनी अब छोटी, फ्लैट और AI- एक्सपर्ट्स टीमों के साथ काम करेगी, जिससे भविष्य में तेजी से फैसले लेने और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने में मदद मिलेगी.

हालांकि जैक के इस फैसले की आलोचना हो रही है. लोग कह रहे हैं कि कंपनियां इसलिए कटौती नहीं करतीं क्योंकि वे फेल हो रही है. वहीं निकाले जा रहे कर्मचारियों से जैक डोर्सी ने कहा कि मुझे आपको इस हालत में डालने के लिए खेद है. आपने ही इस कंपनी को बनाया है. यह एक ऐसी बात है जिसका मैं हमेशा सम्मान करूंगा.

डोर्सी ने यह भी कहा कि ये फैसला केवल Block Inc.के लिए अहम नहीं है, आने वाले समय में बहुत-सी कंपनियां इसी तरह के बदलावों को अपनाएंगी, क्योंकि AI तकनीक रोजगार के स्वरूप को बदल रही है. उनका मानना है कि Block पिछड़ने वाले की तुलना में तेजी से इस बदलाव को स्वीकार कर रहा है. 

कंपनी की वित्तीय स्थिति

Block ने अपने 2025 के दिसंबर तिमाही के परिणाम भी साझा किए, जिनके अनुसार कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट 65 फीसदी प्रति शेयर रहा, जबकि पिछले साल यह 47 फीसदी था, ग्रॉस प्रॉफिट में 24% की बढ़ोतरी देखी गई. 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक निकाले जा रहे कर्मचारियों को 20 हफ्ते का बेसिक वेतन, सेवाओं के वर्षों के लिए अतिरिक्त भुगतान और 6 महीने की हेल्थकेयर सुविधा जैसे लाभ देने का प्रस्ताव रखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement