शुक्रवार को 1 मई को देश के ज्यादातर जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके साथ ही पूरे देश में शेयर बाजार भी बंद रहेगा. यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं हेागी. बैंकों के ब्रांच बंद होने से ऑफलाइन होने वाले काम भी नहीं होंगे.
कल, 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (Labour Day) पड़ रहा है, जिस अवसर पर बैंकों का अवकाश रहने वाला है. सभी राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. छुट्टियों के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस ग्राहकों को मिलती रहेंगी. साथ ही अन्य ऑनलाइन काम भी जारी हो सकेंगे.
1 मई को कई त्योहार
कल बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (मई डे) मनाया जाएगा. बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण का दिन माना जाता है. वहीं, मजदूर दिवस दुनिया भर में कामगारों के योगदान और उनके अधिकारों के सम्मान के तौर पर मनाया जाता है. इसके साथ ही 1 मई को महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है, जो 1960 में बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद दिलाता है.
पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है. वे संताली भाषा की ओल-चिकी लिपि के जनक थे और उन्होंने आदिवासी समाज की भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई थी. इसी कारण कई राज्यों में इस दिन बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
मई में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
1 मई (शुक्रवार) – महाराष्ट्र दिन, बुद्ध पूर्णिमा, मई दिवस, श्रम दिवस, लेबर डे, पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस
3 मई (रविवार) – पूरे देश में अवकाश
9 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार + रविंद्रनाथ टैगोर जयंती
10 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
16 मई (शनिवार) – कुछ राज्यों में स्टेट डे
17 मई (रविवार) – पूरे देश में छुट्टी
23 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार
24 मई (रविवार) – वीकली हॉलिडे
26 मई (मंगलवार) – काजी नजरुल इस्लाम जयंती
27 मई (बुधवार) – बकरीद (ईद-उल-अजहा)
28 मई (गुरुवार) – बकरीद
31 मई (रविवार) – पूरे देश में छुट्टी
शेयर बाजार भी रहेगा बंद
1 मई को महाराष्ट्र दिवस के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों बंद रहेगा. इस दिन किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. शेयरों की खरीद और बिकवाली भी बंद रहेगी. बैंक बंद होने के कारण आज बेचे गए शेयरों का सेटलमेंट भी अगले दिन होगा.
आजतक बिजनेस डेस्क