सोना, कार, घर... AAP नेता राघव चड्ढा की कितनी नेटवर्थ? परिणीति हैं इतनी अमीर

आम आदमी पार्टी में इन दिनों विवाद चल रहा है, यह विवाद राघव चड्ढा को लेकर है. राघव चड्ढा को डिप्‍टी लीडर के पद से हटा दिया गया है और उनपर बड़े मुद्दे नहीं उठाने के आरोप लगाए गए हैं. इस बीच, लोग उनकी संपत्ति‍ जानने में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं...

Advertisement
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति. (Photo: Instagram/Parineeti Chopra) राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति. (Photo: Instagram/Parineeti Chopra)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार वह पार्टी में छिड़े घमासान की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ एक्‍शन लिया है और उन्‍हें डिप्‍टी लीडर के पद से हटा दिया गया है. इसका मतलब है कि राज्‍यसभा में उनके बोलने की पॉवर को थोड़ा कम किया गया है. 

Advertisement

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राघव चड्ढा बड़े मुद्दों पर नहीं बोलते हैं. इस कारण उनके खिलाफ एक्‍शन लिया गया है. वहीं कुछ पॉलिटिकल एक्सपर्ट का दावा है कि आम आदमी पार्टी उनके बढ़ते कद की वजह से खुश नहीं थी, जिस कारण ये कार्रवाईंया की गईं. वहीं राघव चड्ढा का कहना है कि कोई भी उनकों जनता की बात रखने से नहीं रोक सकता है, वे ऐसा करते रहेंगे. 

राजनीतिक गलियारों में छिड़े इस घमासान के बाद, लोग राघव चड्ढा की नेथवर्थ और उनकी प्रॉपर्टी जानने में भी दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं राघव चड्ढा और उनकी पत्‍नी परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है  और वे दोनों सालाना कितने की कमाई कर लेते हैं? 

राघव चड्ढा की कितनी है नेटवर्थ?
राघव चड्ढा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं और उन्‍होंने राज्‍यसभा सांसद के तौर पर भी काम किया है. इसके साथ ही वह राजेंद्र नगर से विधायक भी रहे हैं. इसके आलाव, उनके पास कोई इनकम का सोर्स नहीं है. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो कुल नेटवर्थ लगभग 50 लाख रुपये है. 

Advertisement

अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास दिल्‍ली में एक मकान है, जिसकी कीमत 36 से 37 लाख रुपये की है. इसके अलावा, उनके बैंक में 30 से 40 हजार रुपये डिपॉजिट हैं. शेयरों, बॉन्‍ड म्‍यूचुअल फंड की बात करें तो यह 6 लाख रुपये से ज्‍यादा है. इनके पास गाड़ी में 2009 मॉडल मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है. इनके पास 90 ग्राम के करीब सोना है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 13 लाख रुपये होगा. 

परिणीति कितना कमाती हैं? 
बॉलीवुड अभिनेत्री की कमाई की बात करें तो राघव चड्ढा से बहुत ज्‍यादा है. सियासेट की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये बताई गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है. परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई में लग्‍जरी घर है. उनके पास ऑडी A6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी Q5 जैसी कारें हैं. परिणीति चोपड़ा ए-लिस्ट सेलेब हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement