Yes बैंक केस: 2 अप्रैल तक ED की हिरासत में राणा कपूर, नरेश गोयल भी दर्ज कराएंगे बयान

मुंबई की एक अदालत ने येस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को 2 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
राणा कपूर की हिरासत की अवधि हो रही खत्म राणा कपूर की हिरासत की अवधि हो रही खत्म

आदित्य के. राणा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

  • येस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को कोर्ट में पेश किया गया
  • राणा कपूर की हिरासत अवधि आज ही खत्म होने वाली थी

येस बैंक मामले में बैंक के फाउंडर राणा कपूर की हिरासत अवधि शुक्रवार यानी आज खत्म होने वाली थी. इससे पहले राणा कपूर को स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया. मुंबई की अदालत ने एक बार फिर राणा कपूर को 2 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement

बयान दर्ज करवाएंगे नरेश गोयल

इस बीच, येस बैंक मामले में एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, पत्नी के साथ ईडी के सामने बयान दर्ज करवाएंगे. बता दें कि भारी कर्ज की वजह से अप्रैल 2019, से जेट एयरवेज की उड़ान सेवाएं ठप पड़ी हैं. अहम बात ये है कि एयरलाइन को भारी कर्ज देने वालों में येस बैंक प्रमुख कर्जदाता है. यही वजह है कि एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल जांच के घेरे में हैं.

इससे पहले, रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी गुरुवार को मुंबई में येस बैंक जांच के संबंध में ईडी के सामने पेश हुए. बताया जाता है कि अंबानी की नौ समूह कंपनियों ने येस बैंक से लगभग 12,800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी कथित तौर पर वापसी नहीं हो रही है.

Advertisement

ईडी की जांच जारी

ईडी की जांच में पता चला है कि येस बैंक ने कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को ये जानते हुए भी कर्ज दिया कि उनकी आय शून्य है. इनमें डीएचएफएल, इंडियाबुल्स के अलावा राणा कपूर की बेटियों और पत्नी बिंदू कपूर के स्वामित्व वाली कंपनियां शामिल हैं. बैंक की ओर से दिए गए लोन व्यक्तिगत गारंटी पर थे.

ये पढ़ें—Yes बैंक केस पर कोरोना वायरस की मार! ED को पूछताछ में हो रही दिक्कत

ये फैसला आरबीआई नियमों को ताख पर रखकर लिया गया है. जांच में ईडी को राणा कपूर और उनके परिवार से जुड़ी अधिक कंपनियां मिली हैं. यही वजह है कि राणा कपूर के परिवार के अलावा कुछ नामित निदेशकों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement