विदेश व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की ऑनलाइन सुविधा की पेशकश

वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सभी निर्यातकों और आयातकों से अपने मामलों को सुलझाने के लिए @डीजीएफटी प्रणाली का इस्तेमाल करने को कहा है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

सरकार ने विदेश व्यापार से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए ऑनलाइन सुविधा की पेशकश की है. इस सेवा का इस्तेमाल आयातकों और निर्यातकों द्वारा विदेशी व्यापार से जुड़े मुद्दों के हल के लिए किया जा सकता है.

वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सभी निर्यातकों और आयातकों से अपने मामलों को सुलझाने के लिए @डीजीएफटी प्रणाली का इस्तेमाल करने को कहा है.

Advertisement

व्यापारी इस सुविधा के जरिए निदेशालय या केंद्र अथवा राज्य की अन्य एजेंसियों से संबंधित सभी मामले उठा सकते हैं. इस सुविधा को डीजीएफटी की वेबसाइट पर चालू किया गया हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement