स्मार्ट सिटी योजना के तहत 261 प्रोजेक्ट्स पर काम नवंबर से शुरू हो सकता है. केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को इन पर जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया है. 60 शहरों की इन 261 परियोजनाओं की घोषणा जनवरी से सितंबर के बीच में की गई थी. इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 32,600 करोड़ रुपए खर्च होना है.
ये भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी: महज एक मोहल्ले की बात
असरदार प्रोजेक्ट्स पर फोकस
हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्र सरकार ने 261 ऐसे प्रोजेक्ट्स की पहचान की है, जो काफी असरदार हैं. ये प्रोजेक्ट्स स्मार्ट सिटी की अवधारणा को पूरी करते हैं. इसलिए इन पर नवंबर तक काम शुरू किया जाना चाहिए, ताकि ये जल्दी पूरे हो सकें. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी हर महीने परियोजना की समीक्षा के लिए राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हैं.
ये भी पढ़ें : इन खूबियों से लैस होगी आपकी स्मार्ट सिटी
इन शहरों में शुरू होंगे ये प्रोजेक्ट्स
केंद्र सरकार ने इसके अलावा 370 पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप प्रोजेक्ट्स (PPP) पर भी काम शुरू करने के लिए कहा है. इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 32,410 करोड़ है. स्मार्ट सिटी के ये प्रोजेक्ट् यूपी, भुवनेश्वर, पुणे, सूरत, इंदौर, चेन्नई, रायपुर समेत अन्य शहरों में हैं.
विकास जोशी