अगर आप लखनऊ में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फेस्टिव सीजन में अपनी कई आवासीय योजनाओं पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है. शहर में प्राइम लोकेशन पर 1bhk, 2bhk और 3 bhk फ्लैट खरीदने का आपके पास मौका है.
पहले आओ-पहले पाओ' की इस विशेष योजना के तहत भारी छूट के साथ- साथ पजेशन और भुगतान की शर्तों को भी बेहद आसान बनाया गया है. अगर आप भी सुरक्षित निवेश और शानदार लाइफस्टाइल की तलाश में हैं, तो एलडीए का यह ऑफर आपके लिए है.
यह भी पढ़ें: फ्लैट या फार्महाउस, निवेश के लिए क्या है बेस्ट, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा
विशेष छूट और बजट के अनुसार लाभ
एलडीए की इस योजना के तहत स्मृति, श्रवण, पूर्वा एवं सनराइज (मृगशिरा) अपार्टमेंट्स में फ्लैट खरीदने पर सीधी छूट दी जा रही है.
पजेशन और भुगतान की शर्तें
इस योजना की एक बड़ी खासियत रेडी टू मूव की सुविधा है. सरकारी कर्मचारी कुल राशि का 25% और सामान्य नागरिक 35% भुगतान करके तुरंत पजेशन ले सकते हैं. वहीं नकद भुगतान पर अतिरिक्त छूट मिलेगी.अगर कोई खरीदार आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण धनराशि जमा करता है, तो उसे 3% से 6% तक की अतिरिक्त नकद छूट भी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट का नया पावर सेंटर फरीदाबाद, क्या नोएडा और गुरुग्राम को देगा टक्कर
आवेदन की समय सीमा और प्रक्रिया
यह विशेष फेस्टिव ऑफर एक सीमित अवधि के लिए है, जो 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा. इच्छुक खरीदार शहर की प्राइम लोकेशंस पर स्थित 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.
क्यों है यह निवेश का सही समय?
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एलडीए जैसी सरकारी संस्था से प्रॉपर्टी खरीदना सुरक्षित निवेश माना जाता है. निजी बिल्डरों की तुलना में यहां कागजी कार्रवाई और पजेशन को लेकर पारदर्शिता अधिक रहती है. फेस्टिव ऑफर के कारण लगने वाली कम लागत खरीदारों के लिए 'सोने पर सुहागा' साबित हो रही है.
aajtak.in