आज क्‍यों आई शेयर बाजार में गिरावट? 547 अंक गिरा सेंसेक्‍स, बिखरे ये दिग्‍गज स्‍टॉक

शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से ज्‍यादा गिर गया. इधर, निफ्टी बैंक भी दबाव में कारोबार कर रहा है, लेकिन मिड और स्‍मॉलकैप शेयर अच्‍छे प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement
शेयर बाजार में गिरावट. (Photo: File/ITG) शेयर बाजार में गिरावट. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

ग्‍लोबल शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. सुबह 9:15 बजे, बीएसई सेंसेक्स 547.49 अंक या 0.68% गिरकर 79,468.41 पर आ गया. एनएसई निफ्टी 155.45 अंक या 0.63% गिरकर 24,610.45 पर पहुंच गया. 

Advertisement

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जैसे-जैसे युद्ध जारी है और अनिश्चितता का माहौल छाया हुआ है, कच्‍चे तेल की कीमतें बाजारों को प्रभावित करेंगी. युद्ध होने के बाद से कच्‍चे तेल की कीमतों में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. 

इन शेयरों में आई तगड़ी गिरावट
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन (INDIGO) 2.25% गिरकर 4403.40 रुपये पर आ गया. ICICI Bank में 1.84% की गिरावट आई, जबकि एचडीएफसी बैंक में क्रमशः 1.54%, 1% और 0.96% की गिरावट दर्ज की गई.

एसईबीआई में रजिस्‍टर्ड रिसर्च एक्‍सपर्ट्स और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों पर नजर बनी रहने की संभावना है, क्योंकि तेल की ऊंची कीमतें आमतौर पर अपस्ट्रीम ऊर्जा उत्पादकों को लाभ पहुंचाती हैं.

Advertisement

एशियाई मार्केट में कैसा हाल? 
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 0.38% बढ़कर 55,490.04 पर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.34% गिरकर 5,509.25 पर आ गया और हांगकांग का हैंग सेंग 1.44% बढ़कर 25,685.31 पर पहुंच गया.

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट 
वॉल स्ट्रीट में रात भर का सत्र नकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ, तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए.S&P 500 में 0.56% की गिरावट आई और यह 6,830.71 पर बंद हुआ, जबकि Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.61% की गिरावट आई और यह 47,954.74 पर बंद हु. नैस्डैक कंपोजिट में 0.26% की मामूली गिरावट आई और यह 22,748.99 पर बंद हुआ.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement