भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी में बना हुआ है और इस बात का लोहा वर्ल्ड बैंक (World Bank) से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) समेत तमाम देश-विदेश की एजेंसियों ने माना है. भारत की जीडीपी ग्रोथ तमाम अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) भी इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) के कायल हैं और एआई इम्पैक्ट समिट में भारत आने से पहले देश को बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था करार दिया है.
'भारत दुनिया में बेहद सफल... '
भारत में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक AI Impact Summit होने वाला है. इसमें शामिल होने के लिए कई देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़ी टेक कंपनियों के CEO आ रहे हैं. इनमें यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) भी हैं और देश आने से पहले ही पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि भारत को एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था है.
ग्लोबल इकोनॉमी में भारत की अहम भूमिका
एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए जहां आज के समय में इसे एक बेहद सफल उभरती हुई इकोनॉमी बताया है, तो वहीं कहा है कि न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) में, बल्कि वैश्विक मामलों में अपने प्रभाव में भी भारत लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन के लिए भारत बिल्कुल सही जगह है.
UN चीफ बोले- हमें दो चीजों से बचना होगा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत आने को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दुनिया में भारत के योगदान अहम है और वह नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं. इस बीच उन्होंने दुनिया को कुछ चीजों से बचने की सलाह भी दे डाली.
गुटेरेस के मुताबिक, 'हमें दुनिया में दो चीजों से बचना होगा. एक तो हमें ऐसी व्यवस्था से बचना होगा, जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक ही शक्ति का पूर्ण वर्चस्व हो. या फिर दूसरी ऐसी व्यवस्था, जिसमें दुनिया दो महाशक्तियों के बीच बंटी नजर आए.' इसके बजाय दुनिया में सच्ची बहुध्रुवीयता (Multipolarity) की जरूरत है. इसके लिए उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के लिए उच्चतर से उच्चतर भूमिका निभाना और व्यापार, प्रौद्योगिकी और इंटरनेशनल सहयोग संबंधों का मजबूत नेटवर्क स्थापित करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने इसके लिए हाल ही में India-EU FTA को एक बड़ा और अच्छा उदाहरण करार दिया है.
देश-विदेश से भारत के लिए गुड न्यूज
देश-विदेश से लगातार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News आ रही हैं. कुछ की बात करें, तो World Bank ने बीते महीने ही भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाते हुए (World Bank Rise India's GDP Growth Forecast) 7.2% किया था, जो इससे पहले जून 2025 में जताए अनुमान 6.3% से 0.9% ज्यादा है. इसके अलावा Deloitte ने वित्त वर्ष 2026 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 7.5% से 7.8% रहने का अनुमान जताया है. मजबूत घरेलू डिमांड और सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में मजबूती के चलते देश की रफ्तार तेज रहने का अनुमान जताया जा रहा है.
आजतक बिजनेस डेस्क