रुला दिया ये शेयर? निवेशकों को 1.41 लाख करोड़ का नुकसान, अब क्‍या बचा है

शेयर बाजार में एक कंपनी का स्‍टॉक भारी दबाव में है. तेजी रहने के बावजूद आईटीसी शेयर में इस साल 21 फीसदी तक की गिरावट आई है, जिस कारण लाखों करोड़ की गिरावट आई है.

Advertisement
आईटीसी शेयर में भारी नुकसान. (Photo: Representative/ITG) आईटीसी शेयर में भारी नुकसान. (Photo: Representative/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

जंग के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, जिस कारण कई शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया है. लेकिन एक शेयर युद्ध से पहले से गिर रहा है और निवेशकों को तगड़ा नुकसान करा चुका है. सिर्फ इस साल इस शेयर ने 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. इस गिरावट के कारण निवेशकों को 1.41 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. 

Advertisement

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC है. आईटीसी के शेयरों ने 2025 में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, लेकिन 2026 में यह उससे भी ज्‍यादा गिर चुका है. ITC के शेयर आज लगातार चौथे सत्र में 300 रुपये के स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं. यह चार्ट पर ओवरसोल्‍ड है और इसका आरएसआई 30 से नीचे गिरकर 28.9 पर आ गया है. 

आईटीसी के शेयरों का प्रदर्शन
लंबी अवधि में देखें तो ITC के शेयरों ने दो साल में  28.61% और तीन सालों में 19.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. 2026 में यह गिरावट 21 फीसदी है, जो सिगरेट पर इनडायरेक्‍ट टैक्‍स में भारी बढ़ोतरी के कारण है. इसकी पूर्ति के लए कंपनी ने प्रोडक्‍ट्स के दाम बढ़ाए हैं, जिससे कंपनी के रेवेन्‍यू पर असर पड़ा है. 

Advertisement

ITC के शेयर अभी 288.75 रुपये के नए 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए. टेक्निकल स्‍तर पर देखें तो एफएमसी स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग्‍टर्म सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है. 288.75 रुपये के नए 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए. कंपनी का मार्केट कैप 3.63 लाख करोड़ रुपये रहा. एफएमसीजी कंपनी के कुल 8.07 लाख शेयरों का बीएसई पर कारोबार हुआ, जिससे 23.46 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.

ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
गोल्‍डमैन सैक्‍स ने ITC के शेयरों के लिए अपना टारगेट 385 रुपये से कम करके 330 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म आईटीसी के शेयर पर होल्‍ड का टारगेट रखा है. ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि आय अनुमान में कटौती में कीमत बढ़ोतरी और इनपुट लागत के प्रभाव को ध्यान में रखा जाएगा. सिगरेट की हालिया प्राइस ग्रोथ का जिक्र करते हुए ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टैक्‍स बढ़ोतरी का बोझ कस्‍टमर्स पर एकमुश्त डालने के बजाय कीमत बढ़ोतरी को शामिल किया गया है. 

इसके अलावा, सिगरेट के मार्जिन पर उम्मीद से अधिक प्रभाव और एफएमसीजी मार्जिन पर इनपुट लागत के प्रभाव को देखते हुए, कंपनी को चौथी तिमाही में कम आय की उम्मीद है. दूसरी ओर, यूबीएस ने आईटीसी के शेयर के लिए 395 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है और इसे खरीदने की सलाह दी है.

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement