Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने और चांदी के दाम में आज यानी 27 मार्च को गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार शाम की तुलना में आज यानी बुधवार की सुबह सोना और चांदी सस्ते हुए हैं.

Advertisement
गोल्ड-सिल्वर रेट टुडे (Gold-Silver Price Today) गोल्ड-सिल्वर रेट टुडे (Gold-Silver Price Today)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 27 मार्च, 2024 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सस्ता  होने के बाद सोने की कीमत 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 66420 है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 73801 रुपये है. 

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 66716 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह  66420 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 66154 रुपये आ गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 60840 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 49815 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज सस्ता होकर 38856 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 73801 रुपये की हो गई है.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     66716 66420 296 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      66449 66154 295 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      61112 60840 272 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      50037 49815 222 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      39029 38856 173 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      74279 73801 478 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement