Gold Price Today: पितृपक्ष में सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 4 अक्टूबर 2023 को सोना सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में बीते दिन की तुलना में मामूली बढ़त देखने को मिली है. सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. वहीं, चांदी का भाव 67 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. आइए जानते हैं 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का क्या रेट है.

Advertisement
Gold Price Today Gold Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: 29 सिंतबर से पितृपक्ष चल रहा है, इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है. लोगों की मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान कोई शुभ काम जैसे कुछ नया खरीदना या विवाह-शादी नहीं किए जाते. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. 29 सितंबर के बाद से हर कारोबारी दिन सोने की कीमत में कमी देखने को मिल रही है. ताजा कीमतों की बात करें तो आज यानी 4 अक्टूबर को भी सोना सस्ता हुआ है. 

Advertisement

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 4 अक्टूबर 2023 की सुबह सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के कम है. वहीं, चांदी का भाव 67 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56527 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 67091 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56675 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह 56527 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता हुआ है, हालांकि चांदी की कीमत में मामूली इजाफा देखने को मिला है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56301 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 51779 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 42395 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 33068 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 67091 रुपये की हो गई है.

Advertisement
Gold-Silver Price

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     56675 56527 148 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      56448 56301 147 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      51914 51779 135 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      42506 42395 111 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      33155 33068 87 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      67037 67091 54 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement