Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कितने घटे दाम, चेक करें आज का रेट

Gold-Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार (27 सितंबर ) की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 75640 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 30 सितंबर, 2024 को गिरावट के साथ 75584 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं.

Advertisement
Gold-Silver Rate Today Gold-Silver Rate Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में आज (30 सितंबर, 2024) सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमत 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी में भी आज गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 75584 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 90335 रुपये किलो है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate)75640  रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज, 30 सितंबर, 2024 की सुबह गिरावट के साथ 75584 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं.

Advertisement

सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

  शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट सोमवार सुबह का भाव कितना हुआ सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     75640 75584 56 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      75337 75281 56 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      69286 69235 51 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      56730 56688 42 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      44249 44217 32 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      91448 90335 111,3 रुपये सस्ती

सोना खरीदने से पहले चेक करें शुद्धता
बता दें कि सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांच लेनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. आज भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए ₹69235 और 24 कैरेट सोना (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) ₹75584 प्रति ग्राम है. वहीं, भारत में 1 किलो चांदी कीमत 90335 रुपये है. 

Advertisement

चांदी के भाव में भारी गिरावट

मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं गोल्ड सिल्वर प्राइस
गोल्ड और सिल्वर की प्राइस आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433  पर कॉल कर करना होगा. मिस्ड कॉल के कुछ ही देर के बाद आपको बाद SMS के जरिए रेट पता  लग जाएंगे. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं.

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए गोल्ड और सिल्वर के रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के बिना बताए गए हैं.  इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं.  IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होता है. इसमें कोई भी gst शामिल नहीं होता है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से gst और मेकिंग चार्ज देना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement