Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितनी आई गिरावट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की तुलना में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 27 फरवरी 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold-Silver Rates (Representational Image) Gold-Silver Rates (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 27 फरवरी 2023 को सोने और चांदी के दामों में गिरवाट देखने को मिली है. सोने की कीमत 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 63 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 55712 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 63104 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  55712 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ते हुए हैं.   

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 55489 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51032 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 41784 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 32592 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 63104 रुपये की हो गई है.

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

Advertisement
  शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     55957 55712 245 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      55733 55489 244 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      51257 51032 225 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      41968 41784 184 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      32735 32592 143 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      64331 63104 1,227 रुपये सस्ती


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement