बजाज ग्रुप (Bajaj Group) के मानद चेयरमैन राहुल बजाज के 83 वर्ष की आयु में निधन के बाद उद्योग जगत में एक शून्य विद्यमान हो गया है. देश के ऑटो सेक्टर को मजबूत बनाने में बजाज समूह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. अब उनके चले जाने पर लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
कार्टूनिस्ट ने कहा ‘अलविदा हमारा बजाज’
केकार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने अपने अंदाज में राहुल बजाज को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने राहुल बजाज के लिए एक कार्टून बनाया है, जिसमें वह Bajaj Chetak स्कूटर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं.
आनंद महिंद्रा ने बताया ‘भाई’
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने भी राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, शुक्रिया राहुल भाई, अपने कंधों पर मुझे बिठाने के लिए, सलाह देने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए.
कई और लोगों ने भी राहुल बजाज को श्रद्धांजलि दी है. इसमें राजनेता से लेकर उद्योग जगत तक की हस्तियां शामिल हैं.
The ‘spine’ of Indian business cracks. A close family friend, he was a visionary, straight talking and very respected for his value systems. An era ends! He leaves behind the two most capable sons in Indian industry, Rajiv and Sanjiv. Om shanti…
ये भी पढ़ें:
aajtak.in