Petrol-Diesel Price Today: सितंबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो बार आई गिरावट, जानें आज का रेट

Petrol and Diesel Price Today: सितंबर के महीने में अब तक पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम दो बार घटे हैं. दोनों बार ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है. इस तरह से हफ्ते भर से कम समय में 30-30 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है.

Advertisement
Petrol-Diesel Price today 06 September 2021 Latest Updates Petrol-Diesel Price today 06 September 2021 Latest Updates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST
  • सितंबर में 2 बार गिरे पेट्रोल और डीजल के दाम
  • हफ्ते भर में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

@iocl.com, Petrol and Diesel Price in India: तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 06 सितंबर के पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन आज यानी सोमवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों ही ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर हैं. हालांकि, एक दिन पहले यानी 05 सितंबर को 15-15 पैसे की कटौती हुई थी.

Advertisement

इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

प्रमुख महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल   डीजल
दिल्ली 101.19 88.62
मुंबई 107.26 96.19
कोलकाता 101.62 91.71
चेन्नई 98.96 93.26

सितंबर में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

सितंबर के महीने में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है. महीने की शुरुआत यानी 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों  (Fuel Price) में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. वहीं, 3 दिन लगातार स्थिर रहने के बाद 05 सितंबर को फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में 15-15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई. इस तरह हफ्ते भर में पेट्रोल-डीजल 30-30 पैसे सस्ता हुआ है. हालांकि, कीमतें अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं.

Advertisement

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर पेट्रोल  डीजल
बेंगलुरु 104.70 94.04
भोपाल 109.63 97.43
पटना 103.79 94.55
लखनऊ 98.30 89.02
चंडीगढ़ 97.40 88.35
रांची 96.21 93.57

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

प्रतिदिन अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement