Petrol-Diesel Price Today: 27 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें किस शहर में कितना महंगा है तेल

Today Petrol and Diesel Price in India: : सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 13 अगस्‍त के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. जानें आज दिल्ली में कितने रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा पेट्रोल का भाव.

Advertisement
Petrol and Diesel Prices in India: पेट्रोल-डीजल की कीमत Petrol and Diesel Prices in India: पेट्रोल-डीजल की कीमत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

Petrol-Diesel Rate Latest Updates Today @iocl.com: पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को राहत मिली रही है. इसी बीच आज यानी शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट या बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल का रेट 89.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. 

Advertisement

बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर कंपनियां रातों-रात पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं. आखिरी बार 17 जुलाई को तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था. तब से फिलहाल, तेल के दाम स्थिर हैं. मार्च-अप्रैल के बाद से यह पहला मौका है जब तेल कंपनियों ने लंबे वक्त तक पेट्रोल डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल    डीजल
दिल्ली 101.84  89.87
मुंबई 107.83  97.45
चेन्नई 101.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
बेंगलुरु 105.25 95.26
भोपाल 110.20 98.67
चंडीगढ़ 97.93 89.50
रांची 96.68 94.84
लखनऊ 98.92 90.26
पटना 104.25 95.57

कई राज्यों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर पर है. दिल्ली और मुंबई के अलावा चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, पटना में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार है.

Advertisement

आखिरी बार इतना महंगा हुआ था पेट्रोल
अंतरराष्ट्री बाजार में कच्चे तेल की कीमतों  में गिरावट आई है. इसके बाद भी भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. 17 जुलाई को पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. तब से दाम स्थिर बने हुए हैं.

कच्चे तेल, पेट्रोलियम के आयात में हुई बढ़ोतरी
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई के महीने में कच्चे तेल, पेट्रोलियम और उत्पादों के आयात में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान आयात 97 प्रतिशत बढ़कर 6.35 अरब डॉलर पर पहुंचा.

प्रतिदिन अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement