Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें अपने शहर का भाव

Today Petrol-Diesel Rate: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, 18 दिसंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका है.

Advertisement
Petrol-Diesel rate in India 18 december 2021: तेल का भाव Petrol-Diesel rate in India 18 december 2021: तेल का भाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं
  • 04 नवंबर से राष्ट्रीय बाजार पर नहीं बदला भाव

Petrol-Diesel Price Today 18 December 2021, IOCL:  भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज (शनिवार) के रेट जारी कर दिए हैं. देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में स्थिरता है.

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, 18 दिसंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, दिल्ली में डीजल 86.67 रुपये और मुंबई में 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

Advertisement

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये और डीजल 80.09 रुपये प्रति डीजल पर स्थिर है.

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है. महानगरों में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता दिल्ली और सबसे सस्ता महाराष्ट्र में बिक रहा है.

Petrol-Diesel Price Today: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92     91.09
रांची     98.52 91.56
लखनऊ     95.28 86.80
चंडीगढ़     94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

इन शहरों में 100 रुपये से नीचे पेट्रोल के दाम
कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं. इसमें पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है.

Advertisement

सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement