Nykaa IPO: आज होगी शेयर बाजार में लिस्ट‍िंग, मजबूत शुरुआत के संकेत 

Nykaa IPO के तहत आज यानी बुधवार को उसके शेयरों की शेयर बाजार में लिस्ट‍िंग होगी. ग्रे मार्केट में इसके शेयर करीब 68 फीसदी के प्रीमियम पर मिल रहे थे. इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. 

Advertisement
नायका के शेयरों की आज होगी लिस्ट‍िंंग (फाइल फोटो) नायका के शेयरों की आज होगी लिस्ट‍िंंग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST
  • नायका के शेयरों की आज लिस्ट‍िंंग
  • ग्रे मार्केट में मिला अच्छा प्रीमियम

Nykaa IPO Listing: ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ई-कॉमर्स चेन नायका (Nykaa) के आईपीओ के तहत आज यानी बुधवार को उसके शेयरों की शेयर बाजार में लिस्ट‍िंग होगी. ग्रे मार्केट में इसके शेयर करीब 68 फीसदी के प्रीमियम पर मिल रहे थे. इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. 

ग्रे मार्केट में इसके शेयरों का कारोबार करीब 1,885 रुपये पर हो रहा था. इसके IPO को करीब 82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. Nykaa ब्यूटी और वेलनेस उत्पादों का ऑनलाइन मार्केट प्लेस है. इसकी पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures Ltd है. 

Advertisement

कितना है प्राइस बैंड 

कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 28 अक्टूबर को खुला था और 1 नवंबर को बंद हुआ था. इसका प्राइस बैंड 1,085-1,125 रुपये था. इस कंपनी की स्थापना साल 2012 में पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने की थी. 

ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ऑपरेटर यह कंपनी IPO के जरिए 5,352 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसमें से 630 करोड़ रुपये फ्रेश इक्विटी के जरिए जुटाया जाएगा. प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 4.31 करोड़ शेयर बेचेंगे. इसका मूल्य 4,723 करोड़ रुपये होगा. कंपनी IPO की रकम में से 130 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए उपयोग करेगी. जबकि 200 करोड़ रुपये ब्रांड्स की मार्केटिंग पर खर्च करेगी. 

क्या करती है कंपनी 

Nykaa को 2012 में इन्वेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने शुरू किया था. वे पहले कोटक महिंद्रा बैंक में थीं. नायका मल्टीब्रांड ब्यूटी और पर्सनल केयर प्लेटफॉर्म है, जो फैशन और लाइफ स्टाइल सेगमेंट में अब अपने पांव पसार रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement