74% तक रिटर्न अनुमान... नजारा, मीशो समेत इन स्‍टॉक्‍स पर ब्रोकरेज का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ने कुछ नेक्‍स्‍ट जेन टेक वाले शेयरों पर बड़ा टारगेट दिया है और कहा है कि ये शेयर मौजूदा स्‍तर से 74 फीसदी तक की तेजी दिखा सकते हैं.

Advertisement
इन शेयरों में आ सकती है तेजी. (Photo: AI Generated) इन शेयरों में आ सकती है तेजी. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों ने अच्‍छी तेजी दिखाई है और अब ब्रोकरेज फर्म ने कुछ और शेयरों पर तेजी का अनुमान लगाया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नेक्‍स्‍ट जेनरेशन वाले टेक पर फोकस रखा है. इस सेक्‍टर के ऑपरेशन और फाइनेंस में ग्रोथ भी देखी जा रही है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इनके नतीजे भी अच्‍छे रहे हैं. आइए जानते हैं इन शेयरों का टारगेट और अन्‍य डिटेल्‍स... 

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड समेत कई कंपनियों को 'बाय' रेटिंग दी है. नजारा टेक का शेयर टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया गया है. ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड का टारगेट प्राइस 1,250 रुपये है, जबकि ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड का टारगेट प्राइस 10,890 रुपये है. बाय रेटिंग पाने वाली अन्य कंपनियों में फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड का टारगेट प्राइस 1,250 रुपये है. 

दूसरी ओर, चॉइस ने कुछ टेक शेयरों को 'ऐड' रेटिंग दी है. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड को 210 रुपये का टारगेट दिया है. इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड और डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड को भी 'ऐड' रेटिंग मिली है, जिनके टारगेट प्राइस 2,340 रुपये और 920 रुपये तय किए गए हैं. 

74 फीसदी चढ़ सकता है ये शेयर
ब्रोकरेज फर्म के नोट में इंटेलेक्ट डिजाइन एरेना लिमिटेड का जिक्र किया है. चॉइस ने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये रखा है, जो मौजूदा स्तर 717.90 रुपये से 74% की तेजी का अनुमान है. 

Advertisement

क्‍या करती है ये कंपनी? 
इंटेलैक्ट डिजाइन के ऑपरेशन पर नजर रखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि तीन साल तक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलप करने के बाद, कंपनी अपने eMACH.ai प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्‍ग्‍टर्म अर्निंग की ओर बढ़ रही है, जिसमें अब 700 माइक्रो सविसे शामिल हैं. चॉइस ने बताया कि कंपनी अभी शुरुआती फेज से गुजर रही है, जिसमें एआई, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बाजार क्षमता में आक्रामक निवेश के मुकाबले मार्जिन को संतुलित किया जा रहा है. 

गौरतलब है कि मंगलवार को तेल की कीमत बढ़ने करीब 100 डॉलर प्रति बैरल पर है, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है. निफ्टी सिर्फ 20 से 30 अंक चढ़कार ही कारोबार कर रहा है और 24000 के ऊपर बना हुआ है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement