मुकेश अंबानी के शेयर पर फिदा एक्सपर्ट, ये रेटिंग देकर बोले- '28% उछलेगा भाव'

Reliance Share को लेकर विदेशी एक्सपर्ट का भरोसा बढ़ा है. मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने मुकेश अंबानी के शेयर की ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 28% तक बढ़ाया है.

Advertisement
RIL: The Mukesh Ambani-led conglomerate has scheduled its 48th annual general meeting (AGM) for August 29, 2025. RIL: The Mukesh Ambani-led conglomerate has scheduled its 48th annual general meeting (AGM) for August 29, 2025.

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे तेज उछाल की उम्मीद जता रहे हैं. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) भी Reliance Share की खरीदारी की सलाह निवेशकों को दे रहा है. इसके साथ ही ब्रोकरेज ने कंपनी की रेटिंग में बदलाव के साथ इसमें 28 फीसदी उछाल का अनुमान भी जाहिर किया है. 

Advertisement

रिलायंस के प्लान से बुलिश ब्रोकरेज
मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर इंसान हैं, तो उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी लगातार तमाम सेक्टर्स में अपना कारोबार विस्तार कर रही है और खासतौर पर AI Sector को लेकर कंपनी की योजनाओं ने ब्रोकरेज का भरोसा Reliance पर बढ़ाने का काम किया है. भारत में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान बीते दिनों रिलायंस चेयरमैन ने सात साल में करीब 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया, जो कंपनी AI, डिजिटल इंफ्रा और इससे जुड़ी एनर्जी सर्विसेज पर फोकस को दर्शाती है. 

मॉर्गन स्टेनली की Top Pic लिस्ट में
Morgan Stanley ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा उठाया जाने वाला ये कदम, ठीक वैसा ही है जैसा कि टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में उसके द्वारा उठाया गया था. हालिया निवेश प्लान का खुलासा होने के बाद ब्रोकरेज फर्म ने Reliance Stock को अपनी टॉप पिक शेयर कैटेगरी में रखा है और इस स्टॉक की रेटिंग को ओवरवेट बनाए रखी है. बता दें कि शेयर बाजार में Overweight  Rating का मतलब होता है कि वह शेयर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा. यानी निवेशकों को आने वाले समय में इससे फायदा मिल सकता है. 

Advertisement

1800 रुपये के पार जाएगा भाव!
Reliance Share के लिए ओवरवेट रेटिंग को बरकरार रखने के साथ ही मॉर्गन स्टेनली ने इसके लिए नया टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज ने कहा है कि रिलायंस शेयर प्राइस 1,803 रुपये तक जा सकता है, जो इसके वर्तमान शेयर मूल्य से करीब 28% अधिक है. 

बता दें कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान Reliance Stock बढ़त के साथ ग्रीन जोन में 1419.10 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. कारोबार के दौरान ये 1427 रुपये तक उछल गया था. शेयर में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

सालभर में इतना भागा मुकेश अंबानी का शेयर 
बीते एक साल में रिलायंस के शेयर ने अच्छी परफॉर्मेंस दी है और इस अवधि में 15.55 फीसदी उछला है. वहीं बीते पांच साल की परफॉर्मेंस को देखें, तो Reliance Stock में पैसे लगाने वाले निवेशकों को करीब 37 फीसदी का रिटर्न हासिल हुआ है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1611.80 रुपये है, जबकि 52 वीक का लो-लेवल 1114.85 रुपये है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement