कब खरीदना चाहिए सोना... डिजिटल या फिजिकल? एक्‍सपर्ट ने दूर किया हर कंफ्यूजन

इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में एक्‍सपर्ट ने बताया कि आज के समय में युवा खूब सोना खरीद रहे हैं, जो एक अच्‍छा मूव है. सोना में निवेश करना स्‍मार्ट इन्‍वेस्‍टर्स की पहचान है. उन्‍होंने यह भी बताया कि लोगों को कैसे और कब सोना खरीदना चाहिए?

Advertisement
वर्ल्‍ड गोल्‍ड कॉउंसिल के रीजनल सीईओ सचिन जैन. (Photo: ITG) वर्ल्‍ड गोल्‍ड कॉउंसिल के रीजनल सीईओ सचिन जैन. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में बोलते हुए वर्ल्‍ड गोल्‍ड कॉउंसिल इंडिया के रीजनल सीईओ सचिन जैन ने कहा कि आज गोल्‍ड में निवेश करने वालों की संख्‍या जयादा है. मिनेलियन से लेकर Zen-G तक सोना में निवेश कर रहे हैं. गोल्‍ड को अपने पोर्टफोलियो में रखना निवेशकों के लिए एक अच्‍छा फैसला है. 

उन्‍होंने गोल्‍ड के रिटर्न पर कहा कि जरूरी नहीं है कि सोना हर साल लोगों को ज्‍यादा रिटर्न देगा. पिछले साल सोने ने 75 फीसदी का रिटर्न दिया था, लेकिन इसका मतलब ये बिल्‍कुल भी नहीं है कि इस साल भी सोना आपको इतना ही रिटर्न दे सकता है. हां ये सच है कि इसमें हर साल 15 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. 

Advertisement

जैन ने कहा कि यह एक सेफ निवेश विकल्‍प है और आपके पोर्टफोलियो के डायवर्सिफाई के लिए जरूरी है. आपको सोना अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना ही चाहिए. इसमें लॉन्‍गटर्म के हिसाब से निवेश करना चाहिए. अभी इसमें तेजी के कई फैक्‍टर दिखाई देते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरी

सोने में निवेश एक स्‍मार्ट ऑप्‍शन
उन्‍होंने कहा कि सेंट्रल बैंक अभी भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं. चीन जैसे देशों ने खूब सोने की खरीदारी की है, जिस कारण सोने की कीमत और मांग बढ़ी है. फंडामेंटल के हिसाब से यह एक मजबूत असेट है. सोने में निवेश करना एक स्‍मार्ट विकल्‍प हो सकता है. 

गोल्‍ड की कीमत पर बात करें तो चीन और अन्‍य देशों ने खरीदारी की है, जिस कारण सोने के दाम में तेजी आई है. गोल्‍ड की तेजी में सभी फैक्‍टर काम कर रहे हैं. गोल्‍ड में निवेश करना सबसे ज्‍यादा सेफ है, लेकिन लॉन्‍गटर्म के हिसाब से निवेश करना चाहिए. 

Advertisement

कब खरीदना चाहिए सोना? 
उन्‍होंने कहा कि गोल्‍ड की खरीदारी का कोई सही या गलत समय नहीं है. यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कब खरीदना चाहते हैं. जंग हो या फिर ना हो आप अपने पोर्टफोलियो में इसे शामिल कर सकते हैं. यह एक महत्‍वपूर्ण असेट है. गोल्‍ड दुनिया ऑल्‍टाइम वाला मेटल है, जो आजकल कई सेक्‍टर्स में यूज किया जा रहा है. टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में भी इसकी खूब डिमांड है. 

कौन सा सोना खरीदना चाहिए? 
उन्‍होंने बताया कि युवा आजकल खूब सोने पर दांव लगा रहे हैं. डिजिटल से लेकर फिजिकल सोने की खरीदारी हो रही है. उन्‍होंने कहा कि आपको ईटीएफ, फंड और बॉन्‍ड के माध्‍यम से सोना खरीदने पर फोकस रहना चाहिए, लेकिन अगर आप फिजिकल गोल्‍ड खरीदना चाहते हैं तो सिक्‍के और छड़े खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत-US में बड़ी मिनरल डील की तैयारी, राजदूत सर्जियो गोर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बताया

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement