सरकार का बड़ा फैसला... डीजल और ATF पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी घटी, पेट्रोल पर जीरो!

डीजल और एटीएफ पर सरकार ने एक्‍सपोर्ट ड्यूटी को घटा दिया है. वहीं पेट्रोल पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी शून्‍य बनी हुई है. यह तेल कंपनियों को बड़ी राहत देने वाली खबर है.

Advertisement
डीजल और एटीएफ पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम. (Photo: File/ITG) डीजल और एटीएफ पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

केंद्र सरकार ने 1 मई से एक और बड़ा बदलाव किया है. डीजल और जेट फ्यूल यानी ATF पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है. डीजल पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर और जेट फ्यूल पर इस चार्ज को 33 रुपये प्रति लीटर रखा है. वहीं पेट्रोल पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसे एक्‍सपोर्ट ड्यूटी से फ्री रखा गया है.

Advertisement

केंद्र ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 15 दिनों पर समीक्षा के दौरान यह फैसला लिया गया है और एक्‍सपोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया गया है. इस कटौती का लाभ फ्यूल कंपनियों और एयलाइंस को दिया जा सकता है. 

एक सरकारी अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि पश्चिम एशिया में हाल के भू-राजनीतिक घटनाओं के मद्देनजर भारत का फिलहाल रिटेल फ्यूल की कीमतों में वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. वहीं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने भी कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है. शर्मा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है और पैनिक होने की आवश्‍यकता नहीं है. आपूर्ति पर्याप्‍त बनी हुई है. 

Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम  
तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी की है. हर सिलेंडर पर 993 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब दिल्‍ली में 3000 रुपये से ज्‍यादा हो चुका है. इस बढ़ोतरी से माना जा रहा है कि देश में महंगाई बढ़ जाएगी. खासकार होटल, रेस्‍टोरेंट बिल और शादी का खर्च भी बढ़ जाएगा. इसके अलावा, स्‍ट्रीट वेंडर्स के लिए भी लागत में इजाफा हो सकता है, जिससे उनके उत्‍पाद की कीमतों में इजाफा देखा जा सकता है. 

5 किलो वाला सिलेंडर भी महंगा 
इसके अलावा, 5 किलो वाला सिलेंडर भी महंगा हो चुका है. इसमें 261 रुपये का इजाफा किया गया है. यह सिलेंडर प्रवासियों, मजदूरों और प्रवासी छात्रों को दिया जाता है. इसकी कीमत बढ़ने से इनपर इसका ज्‍यादा असर होगा. 

क्‍यों बढ़े ये दाम? 
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया से तेल और गैस का आयात प्रभावित हुआ है, क्‍योंकि ईरान-अमेरिका तनाव में स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. यहां से भारत के लिए ज्‍यादातर गैस और तेल की सप्‍लाई होती है और ग्‍लोबल स्‍तर पर 20 फीसदी सप्‍लाई इसी रास्‍ते से आती है. तेल-गैस की सप्‍लाई प्रभावित होने से गैस के दाम में इजाफा हुआ है. कच्‍चे तेल के दाम भी 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement