Gold-Silver Rates Today: सोने और चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Sona-Chandi Ke Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में आज कमी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की तुलना में आज यानी 10 फरवरी, 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold-Silver Rates (Representational Image) Gold-Silver Rates (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 फरवरी, 2023 को सोने और चांदी के दाम में कमी देखने को मिली है. सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56983 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 66425 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57597 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  56983 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.  

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56755 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52196 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42737 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33335 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 66425 रुपये की हो गई है.

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

Advertisement
  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     57597 56983 21 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      57366 56755 21 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      52759 52196 19 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      43198 42737 16 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      33694 33335 13 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      67483 66425 112 रुपये सस्ती 


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement