सोना-चांदी का भाव बढ़ा, सिल्वर 4800 रुपये महंगी, जानें 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Rates Today: 10 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आज क्या है सोना और चांदी का रेट.

Advertisement
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG) 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में बीते दिन गिरावट के बाद आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.  22 कैरेट सोने का रेट 137679 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी गुरुवार (9 अप्रैल) की शाम को 137342 रुपये था.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 10 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना भी अब 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. 

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) चांदी का भाव 2 लाख 41 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है.

बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     149937 150305 368 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      149337 149703 366 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      137342 137679  337 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      112453 112729 276 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      87713 87928 215 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      236158 241013
4855 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement