Gold-Silver Price Today: एक बार फिर बढ़ गई सोने-चांदी की कीमत, जानिए क्या है आज का दाम

Gold-Silver Price Today, 15 November 2021: सोने-चांदी के दाम में सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दस ग्राम गोल्ड की कीमत 49,163 रुपये पहुंच गई है. इसी तरह, एक किलो चांदी के दाम भी बढ़कर 66488 रुपये हो गए हैं.

Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के 15 November के दाम (फोटो: रॉयटर्स) Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के 15 November के दाम (फोटो: रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST
  • सोने-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी
  • 999 प्योरिटी वाला गोल्ड 49163 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ

Gold-Silver Price, Latest Updates Today 15 November 2021: सोने-चांदी के दामों में सोमवार को फिर से बदलाव आया है. भारतीय सर्राफा बाजार में दस ग्राम गोल्ड के दाम 49,163 रुपये पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा, एक किलो चांदी की कीमत में भी उछाल आया है और यह बढ़कर 66488 रुपये में हो गई है. सोने-चांदी, दोनों के दामों में शुक्रवार की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

Gold-Silver Latest Rates Today

गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट्स (Gold-Silver Rates Today) की बात करें तो 999 प्योरिटी वाला गोल्ड 49163 रुपये प्रति दस ग्राम, 995 शुद्धता वाला गोल्ड 48966 रुपये, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 45033 रुपये, 750 प्योरिटी वाला गोल्ड 36872, 585 शुद्धता वाला सोना 28760 रुपये में मिल रहा है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी एक किलो 66488 रुपये में बिक रही है.

Gold-Silver Price Today

शुक्रवार से कितने बदल गए सोने-चांदी के दाम

सोने-चांदी के दामों में (Sone-Chandi Ke Daam) दिन में दो बार बदलाव किया जाता है. शुक्रवार शाम को जारी किए गए सोने के दाम से आज सुबह जारी हुए दामों में बढ़ोतरी हो गई है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़कर 160 रुपये बढ़ गया है. 995 प्योरिटी वाला गोल्ड 159 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 146 रुपये महंगा हुआ. वहीं, 750 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 120 रुपये बढ़कर 36872 रुपये हो गया. 585 प्योरिटी वाले गोल्ड की बात करें तो इसमें बीते शुक्रवार की तुलना में 93 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है. एक किलो चांदी के दाम 203 रुपये और बढ़ गए हैं.

Advertisement

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी का आज का भाव

  शुद्धता  शुक्रवार शाम का भाव सोमवार सुबह का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 49003 49163
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  48807 48966
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  44887 45033
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  36752 36872
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  28667 28760
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  66285 66488

बस एक कॉल के जरिए जान सकते हैं गोल्ड के रेट्स  

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

सोने के बारे में जानें ये अहम जानकारी

ज्वेलरी की पहचान करना बहुत आसान भी है तो थोड़ा मुश्किल भी. दरअसल, हॉलमार्क से जुड़े पांच तरह के निशान होते हैं. यदि 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. इसके अलावा, अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. ऐसे में आप आसानी से सोने के बारे में पहचान कर सकते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement