Gold Price Today: अभी और कितना रुलाएगा सोना-चांदी? 54 हजार के पार पहुंचा Gold तो 72 हजार के करीब Silver के रेट

Gold-Silver Rates Today: सोने-चांदी के रेट्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक किलो चांदी के रेट 72 हजार के करीब पहुंच गए हैं तो वहीं 10 ग्राम सोना 54 हजार के पार चला गया. बताते चलें कि सोने-चांदी के दाम रोजाना दो बार जारी किए जाते हैं और इसमें लगभग रोजाना ही बदलाव होता है. 

Advertisement
Gold-Silver Price Today Gold-Silver Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST
  • 54,283 रुपये के हुए 10 ग्राम सोने के दाम
  • रूस और यूक्रेन जंग के बीच तेजी से बढ़े हैं रेट्स

Gold-Silver Price Today: रूस और यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी के रेट्स में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ा है. सोने-चांदी के दाम अब लोगों को रुलाने लगे हैं. बुधवार को भी सोने-चांदी के रेट्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक किलो चांदी के रेट 72 हजार के करीब पहुंच गए तो वहीं, 10 ग्राम सोना 54 हजार के पार चला गया. मालूम हो कि सोने-चांदी के दाम रोजाना दो बार जारी किए जाते हैं और इसमें लगभग रोजाना ही बदलाव होता है. 

Advertisement

सोने-चांदी के रेट्स जारी करने वाली वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 54283 रुपये में मिल रहा है, जबकि 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 54066 रुपये का हो गया. उधर, 916 प्योरिटी वाले 10 ग्राम गोल्ड की बात करें तो इसके रेट में भी तेजी से इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत बढ़कर 49723 रुपये पहुंच गई है. 750 शुद्धता का सोना 40712 रुपये का बिक रहा है. वहीं, 585 शुद्धता का गोल्ड 31756 रुपये का मिल रहा है. 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम 71878 रुपये हो गए हैं. बीते दिन की तुलना में आज सोने-चांदी, दोनों के दामों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. 

कल के मुकाबले आज कितने बढ़ गए रेट?
सोने-चांदी के रेट बीते दिन के मुकाबले काफी अधिक बढ़े हैं. मंगलवार को 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 53548 रुपये का बिक रहा था, जोकि आज बढ़कर 54283 रुपये का हो गया है. 999 प्योरिटी वाले सोने के दाम आज 735 रुपये बढ़ गए हैं. 995 प्योरिटी वाले गोल्ड के रेट्स 732 रुपये बढ़े हैं. उधर, 916 प्योरिटी वाला सोना 673 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, 750 शुद्धता का सोना 551 रुपये बढ़ा है. इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाले गोल्ड के रेट आज 430 रुपये बढ़े हैं. 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम भी आज 988 रुपये बढ़े हैं. 

Advertisement

Gold-Silver Price Today

  शुद्धता  बुधवार सुबह का भाव बुधवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 54283 53141
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  54066 52928
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  49723 48677
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  40712 39856
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  31756 31087
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  71878 70834

गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.   

Gold-Silver Price Today

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है. 

22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा.  
21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा. 
18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. 
14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा.

Advertisement

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement