Gold-Silver Price Today: जारी हुईं सोना-चांदी की कीमतें, यहां देखें आज का ताजा भाव

Gold Rate Silver Price Today 16th August 2021: सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज 435 रुपये की बढ़ोतरी के साथ चांदी 63047 रुपये प्रति एक किलोग्राम है. 

Advertisement
Gold Rate Silver Price Today 16th August 2021 Gold Rate Silver Price Today 16th August 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

Gold Rate Silver Price Today 16th August 2021: इस महीने की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है. यदि आप सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए सराफा बाजार में हो रहे उतार चढ़ाव के बारे में जानना बेहद जरूरी है. पिछले सप्ताह के कारोबारी सत्र के दौरान 999 शुद्धता वाला सोना 46702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) की वेबसाइट के अनुसार, इसी के साथ आज यानी सोमवार को 337 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही आज 999 शुद्धता वाले सोने का दाम 47039 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

Advertisement

चांदी की कीमतों में भी आई तेजी
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 999 शुद्धता वाली चांदी 62612 रुपये प्रति एक किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी. आज 435 रुपये की बढ़ोतरी के साथ चांदी 63047 रुपये प्रति एक किलोग्राम है. 
 

  शुद्धता  सोमवार सुबह का भाव सोमवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47039 46993
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  46851 46805
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  43088 43046
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  35279 35245
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27518 27491
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  63047 62887

 


24 कैरेट सोने का आज का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4704.00 रुपये प्रति एक ग्राम है. इसी के साथ 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4309.00 रुपये प्रति एक ग्राम पर है.

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की जूलरी नहीं बनती है.आम तौर पर जूलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की जूलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान जूलरी में होते हैं. 

Advertisement

इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद जूलरी में इस निशान को देख सकते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement