सोने के रेट में उछाल, 22 कैरेट गोल्ड 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी भी महंगी, देखें लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 15 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत फिर 1 लाख 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन 1 लाख 50 हजार रुपये थी. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1 लाख 40 हजार रुपये से अधिक हो गया है. चांदी के भाव में भी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
1 लाख 53 हजार रुपये के करीब पहुंच 22 कैरेट सोने का रेट (फाइल फोटो- ITG) 1 लाख 53 हजार रुपये के करीब पहुंच 22 कैरेट सोने का रेट (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते कारोबारी दिन यानी 13 अप्रैल 2026 की शाम को 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास थी.

ibjarates.com पर 15 अप्रैल 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 152337 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 140101 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज सुबह बढ़कर 250855 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 236981 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है. बता दें कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी के कारण सोना-चांदी के रेट्स जारी नहीं किए गए थे. 

आइए जानते हैं 13 अप्रैल शाम की तुलना में आज 15 अप्रैल की सुबह कितना महंगा हुआ सोना.

Gold-Silver Prices Today 15 April 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता सोमवार, 13 अप्रैल सुबह का रेट सोमवार, 13 अप्रैल शाम का रेट बुधवार सुबह का रेट कितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     150081 150011 152949  2938 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      149480 149410 152337  2927 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      137474 137410 140101  2691 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      112561 112508 114712  2204 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      87797 87756 89475  1619  रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      237181 236981 250855
 13874  रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement